मल्हार

लोकसभा भाजपा प्रत्याशी तोखन साहु का सघन जनसंपर्क जारी…डोर टु डोर पहुँच रहे मतदाताओं तक

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी तोखन साहु का चुनाव प्रचार जनसंपर्क अभियान आज मस्तुरी विधानसभा के मंडल मल्हार पहुची,जहां मल्हार गेट के सामने मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहु के नेतृत्व मे ढोल नगाड़ो के साथ भव्य आतिशी स्वागत किया गया जिसमे सैकड़ो की संख्या मे मंडल के पदाधिकारी व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व आम नागरिक और महिलाएं सम्मिलित हुए।

मेन गेट से डोर टु डोर तोखन साहु ने भाजपा के पक्ष मे जनसंपर्क कर मोदी जी के जनकल्याणकारी योजनाओं की लाभ बताकर मोदी जी तथा भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन मांगा।रैली का शुभारंभ पातालेश्वर महादेव की पुजा अर्चना के पश्चात शूरू हुआ जो मंडल के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओ की सक्रियता से जनसंपर्क ने महारैली का रूप ले लिया,

नगर पंचायत मल्हार मे कार्यकर्ताओ ने मेला चौक,गढ चौक,नंदमहल चौक,ठाकुर देव चौक तथा डिडनेश्वरी मंदिर के पास आतिशी स्वागत किया।अलग अगल वार्ड तथा क्षेत्र के कांग्रेस 50 कार्यकर्ताओ ने भाजपा के रिती निती से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामकर मोदी जी को पुन:प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

नगर भ्रमण करते हुए रैली मां डिडनेश्वरी के दरबार पहुंची जहां प्रत्याशी के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने माता रानी का आशीर्वाद लेकर पुन:नगर भ्रमण कर जनसंपर्क कर जनसमर्थन प्राप्त किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डां.कृष्णमुर्ति बांधी जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान रामनारायण भारद्वाज,चंद्रप्रकाश सुर्या, मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहु दिलेंद्र कौशिल,विजय अंचल महामंत्री रंजीत सिंह धर्मेंद्र कोसले पवन श्रीवास अजय सिंह ,

राजेश्वर भार्गव,दिलीप पांडेय, ब्यास वैष्णव, रामदूलार कोसले अरविंद साहु,सोनु तिवारी ,राजकुमार वर्मा, सुशील चौबे , धरम भार्गव, सतीश वर्मा ,रामनारायण कश्यप,द्वारिका टंडन धनेश्वर कैवर्त ,आकाश कैवर्त ,

धर्मेंद्र सिंह, रवि कैवर्त,लोकनाथ बंजारे अजित सिंह राकेश सिंह, समशेर सिंह ,राजकुमार मधुकर, मिलू कैवर्त, सुखन बाई सहित सैकड़ों की संख्या मे कार्यकर्ता व जनता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...