बिलासपुर

लापरवाह 4 शिक्षकों पर हुई कार्रवाई, रोकी गई एक-एक वेतनवृद्धि……मस्तूरी विकासखण्ड के दो स्कूलों का मामला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में मस्तूरी ब्लॉक की दो स्कूलों के 4 शिक्षकों की एक-एक वेतन वृद्धि रोक दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्या निवारण शिविरों में मिली शिकायतों की जांच में तथ्यों की पुष्टि होने पर वेतनवृद्धि रोकने की सज़ा दी है। प्रभावित शिक्षकों में लुतरा के प्रभारी प्रधान पाठक शरद यादव और देवगांव के शिक्षक अजय रात्रे,

हरिशंकर डहरिया और चंद्रभूषण सिंह राठौर शामिल हैं। लुतरा के शिक्षक पर मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़ी और देवगांव के तीनों शिक्षकों पर निरीक्षण के दौरान अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप लगे हैं। उन्हें भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं करने की चेतावनी भी दी गई है। सिविल सेवा आचरण नियम 1965 की प्रावधानों के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी ने वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की है।

error: Content is protected !!
Letest
बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न...