बिलासपुर

चेतावनी :- बिजली विभाग के नाम पर ठगे जा रहे उपभोक्ता… लाइन काटने की धमकी देकर आठ लाख की ठगी का मामला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र मे फिर से एक विद्युत उपभोक्ता को झांसे मे लेकर लाखो की ठगी कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा ड्रीमलैंड स्कूल के पीछे रहने वाले वाहिनीपति केशव राव एसईसीएल मे स्टेनो के पद पर कार्यरत थे जो अब सेवानिवृत्त हो चुके है। जिसके मोबाइल नंबर पर 05/6/2022 को मोबाइल नंबर 9827251429 से एसएमएस आया की आपका बिजली कनेक्शन कटने वाला है। तत्काल बिजली कार्यालय मोबाइल नंबर 9827619219 मे सम्पर्क करने को कहा।

उक्त नंबर पर संपर्क करने पर मोबाइल नंबर धारक ने अपने आपको बिजली विभाग का अधिकारी बताया और प्रार्थी को बिजली बिल नहीं पटा है बोलने लगा जब प्रार्थी ने बिजली बिल पहले से पटा देने की बात कही तो उक्त व्यक्ति ने कहा की आप किस माध्यम से बिजली का बिल पटाये हो आपके द्वारा पटाये हुए बिजली बिल की हमारे पास कोई अपडेट नही है।अपना एकाउंट चेक कर लीजिये कहकर प्रार्थी के मोबाईल मे एक एप डाउनलोड करवाया तब प्रार्थी ने उस एप के माध्यम से अपना इंटरनेट बैंकिंग एकाउंट खोला इतने मे प्रार्थी के मोबाइल मे पैसे कटने के मैसेज आने लगा।

तीन अलग अलग किस्तों मे कुल 8,00,000 आठ लाख कटने का मैसेज आया जिसपर प्रार्थी को धोखे मे रख ठगी होने का अहसास हुआ जिसकी रिपोर्ट पर थाना सरकंडा ने उक्त मोबाइल नंबर 9827251429,एवं 9827619219 के धारक के खिलाफ धारा 420 IPC के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास...