बिलासपुर

बिलासपुर:- युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया गया। घटना आईसीआईसीआई बैंक के नीचे स्थित पान ठेले के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार, युवती अपने छोटे भाई के साथ ठेले के अंदर बैठी थी। इस दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे।
मौके पर मौजूद एक युवक ने इसका विरोध करते हुए आरोपियों को भगाया, लेकिन कुछ समय बाद दोनों आरोपी दोबारा लौट आए। लौटने के बाद उन्होंने युवती से विवाद किया और हाथ में रखे पेट्रोल को उस पर फेंककर आग लगाने का प्रयास किया। घटना में युवती की हथेली झुलस गई, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार युवती की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ...