मस्तूरी

मस्तुरी: 150 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार… घर से ही संचालित कर रहा था अवैध शराब का कारोबार

उदय सिंह

मस्तूरी – जिले से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे अवैध शराब के व्यवसाय को लेकर स्थानीय पुलिस लागतार कार्यवाही कर रही है। फिर भी अवैध शराब के सौदागरो के हौसले पस्त होने का नाम ही नहीं ले रहे है। फिलहाल स्थानीय पुलिस की सख्ती समय समय पर देखने को मिलती है। इसी कड़ी में मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भिलाई में दबिश देकर पुलिस ने 150 लीटर महुआ शराब को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भिलाई निवासी राम कुमार धनुहार द्वारा बड़ी मात्रा में महुआ शराब का भंडार किया गया है। जिसके आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहा पुलिस ने आरोपी के ठिकाने से 150 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। जिसे जब्त कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में उप निरी रामनरेश यादव, सहाउप निरी. हेमंत पाटले प्र.आर., तेज कुमार रात्रे आरक्षक संतोष पाटेल आरक्षक रामस्नेही साहू का सराहनीय योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,