सीपत

दीवान परिवार के घर बीती रात बड़ी चोरी की वारदात…अज्ञात चोरों ने परिजनों को कमरों में किया कैद, नगदी सहित सोने चांदी के लाखों का माल पार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना इलाके में चोरी की बड़ी वारदात को अज्ञात चोर ने अंजाम दिया है, जिसमे नगद, सोने चांदी सहित लाखो की चोरी हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात सीपत थाना क्षेत्र में रहने वाले दीवान परिवार के घर चोरों ने धावा बोलकर कर नगद रकम समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है,

चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात चोर ने घर में रखी 7,8 पेटी और 3 अलमारी में रखे नगद रकम के साथ ही अलमारी में रखे जेवर और पेटियों को लेकर रफू चक्कर हो गए।बता दें पंडित अभिषेक धर दीवान और उनका परिवार गुरुवार को खाना खाने के बाद सोने चले गए,इसी बीच देर रात चोर पीछे के दरवाजे से घर के अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया, और बाहर जाकर बड़े ही आराम से पेटियों की तलाशी ली,

और कुछ दूरी पर स्थित खेत में पेटियों में रखे कीमती सामान को निकाल कर पेटियों को वही छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार जिस घर में चोरी की घटना हुई है वहां कई कमरे है, दीवान परिवार पंधी का मालगुजार परिवार है.

यहां नागेश धर दीवान और प्रमोद धर दीवान का परिवार रहता है, चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले अलग-अलग तीन कमरों में सो रहे सात लोगों को बाहर से दरवाजे में लॉक लगाकर बंद कर दिया,

सुबह जब 3:30 नींद खुली तो देखा कि दरवाजा नहीं खुल रहा है, इसकी सूचना घरवालों ने तत्काल अभिषेक धर दीवान और अंकुर धर दीवान को दिया, जब वह पंधी पहुंचे तो,घटना की जानकारी लगी। बहरहाल चोरी की घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...