रतनपुर

रतनपुर थाना क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क हादसों में 2 युवकों की मौत 1 घायल, बस और ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ही दिन हुए दो अलग अलग हादसों में 2 युवकों की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई है। वही एक युवक घायल है जिसकी रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घासीपुर सैनिक कैंप के पास हुई है, जहाँ पेंड्रा की ओर से जा रही दीप बस ने रतनपुर की तरफ आ रहे

हीरो डिल्क्स बाइक क्र. CG 10 BP 1337 में सवार कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाटा में रहने वाले त्रिभुवन अघरिया पिता झिटकूराम अघरिया जो अपने एक अन्य साथी के साथ रतनपुर तरफ आ रहे थे जो सुबह 10 बजे के करीब ग्राम घासीपुर के पास दीप बस की चपेट में आ गए, जिससे त्रिभुवन के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही पीछे बैठा एक अन्य साथी घायल हो गया है

जिसका रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है वही रतनपुर पुलिस दीप बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है। वही दूसरी घटना में ट्रक ने स्कूटी के पीछे बैठे युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे युवक की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है की रतनपुर महामाया पारा निवासी संकेत तिवारी महामाया मंदिर चौक से अपने साथी के साथ स्कूटी में सवार होकर कर नया बस स्टेंड की ओर जा रहा था तभी शनिवार 12 बजे के आसपास बिलासपुर की ओर जा रहे धान से लोड ट्रक क्र. CG 16CK 8179 को ओवरटेक करने के प्रयास में पीछे बैठा संकेत तिवारी ट्रक के बगल (पीछे)के पहियों के नीचे गिर गया और ट्रक का पहिया संकेत के पैरो से गुजर गया जिससे गंभीर रूप से घायल संकेत की घटना स्थल में ही मौत हो गई।

खबर लिखे जाने तक उक्त बाइक को कौन चला रहा था अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। वही रतनपुर पुलिस ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर