रतनपुर

बासंती चैत्र नवरात्रि महोत्सव आज से प्रारंभ… मां महामाया देवी मंदिर में 21 हजार ज्योति कलश हुए प्रज्वलित

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बासंती चैत्र नवरात्रि महोत्सव 9 अप्रैल मंगलवार से प्रारंभ हो गया। महामाया मंदिर में नवरात्र के पहले दिन विशेष पूजा अर्चना के साथ 21 हजार मनोकामना ज्योति कलष प्रज्जवलित किए गए। मंदिर परिसर में शतचंडी रूज्ञ, श्रीमद् देवी भागवत कथा, माता सेवा प्रतियोगिता सहित विभिन्न अनुष्ठान भी आज से प्रारंभ होंगे।

हजारो वर्ष प्राचीन आदिशक्ति श्री महामाया देवी मंदिर में भी नवरात्रि 9 अप्रैल से 18 अप्रैल तक मनाई जा रही है । नवरात्रि पर मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है तथा दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं । महामाया मंदिर में 11 बजे घट स्थापना कर विशेष पूजा अर्चना की गई। गर्भ गृह में मुख्य ज्योति कलष के साथ 21 हजार मनोकामना ज्योति कलष प्रज्जवलित की गई ।

इसके साथ ही मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तषती पाठ, श्रीमद् देवी भागवत व श्रीमद् भागवत पुराण का पाठ, शतचंडी यज्ञ, प्रवचन एवं माता सेवा गीत प्रतियोगिता भी आज से शुरू हो गई ।

नवरात्र के दौरान दैनिक पूजा, सुबह 6 बजे प्रातःआरती व शाम 7 बजे से दुर्गा चालीसा, शीतलाष्टकम, अन्नपूर्णा स्तोत्रम विध्यवासिनी चालीसा महालक्ष्मी स्तोत्र के साथ महाआरती होगी। वही महामाया मंदिर मे बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए निःशुल्क भंडारे व रहने की व्यवस्था महामाया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा की गई है ।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...