सीपत

सीपत: शिवलिंग तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार…सोना चांदी मिलने की लालच में दिया था घटना को अंजाम

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलर के मंदिरों में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने सोने चांदी के लालच में इस घटना को अंजाम दिया था। ग़ौरतलब है कि प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 08 व 09.04.2024 की दरमियानी रात्रि को उसके आंगन के शिव मंदिर से शिवलिंग और नंदीबैल को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उखाड़ कर नुकसान कर दिया हैं, बाद में पता चला कि गांव के अन्य मंदिरों के शिवलिंग को भी तोड़कर नुकसान पहुंचाया गया है, पूजा स्थान का अपमान कर धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाया गया हैं। उक्त घटना को पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा अत्यंत गंभीरता, संवेदनशीलता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। निर्देश पर थाना प्रभारी सीपत एवं एएसपी ग्रामीण अर्चना झा , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहार तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे , व प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर , घटनास्थल का निरीक्षण कर संदेहियों की पता तलाश एवं पूछताछ शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी एवम् अपराध को विवेचना हेतु, थाना सीपत, एसीसीयू टीम के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की गई, जो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं गठित टीम के द्वारा ग्राम सेलर में कैम्प लगाकर लगातार आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा के फूटेज निकाल कर एवं संदेहियो से लगातार पुछताछ की गई । टीम के द्वारा आसूचना संकलन कर संदिग्धों के संबंध में जानकारी एकत्र को गई, ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। विवेचना , पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण में ग्राम सेलर के फलगोपारा निवासी रविराज साहू के द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने का ठोस सबुत पाये गए । रविराज साहू को हिरासत में लेकर बारिकी से पुछताछ किया गया, जो अपना जुर्म स्वीकार करते हुए, शिवलिंग के नीचे सोना चाँदी गड़ा हुआ है ,

यह जानकर , ग्राम सेलर के विभिन्न मंदिरों के शिवलिंग को तोडफोड कर उखाड दिया जाना बताया । जो आरोपी रविराज के बताये अनुसार ग्राम सेलर के नवा तालाब से दो नग शिवलिंग को बरामद कर जप्त किया गया है तथा शेष शिवलिंग व हथौड़ी को गहरे पानी में फेक देना बताया है, आरोपी के विरूध्द सबुत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सीपत निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी एसीसीयू बिलासपुर, उप निरी. अजहरूद्दीन,सउनि शिवसिंह बक्साल, प्र. आर. उमाशंकर राठौर, प्रफुल सिह, आरक्षक – सुरजीत सिह जायसी, मुकेश सूर्यवंशी, धर्मेन्द्र कश्यप, हेमंत सिंह, तदबीर सिंह पोर्ते, की विशेष भुमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा इन्हें पुरस्कृत किया जायेगा ।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...