सक्ती

3 साल से फरार सरपंच का एक और हत्यारा गिरफ्तार… शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर की गई थी हत्या

रमेश राजपूत

सक्ती – जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में 3 साल पहले सरपंच की हत्या के मामले में फरार एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जो रात में अपने घर पहुँचा था, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। ग़ौरतलब है कि 13.12.21 को ग्राम छोटे रावली में शासकीय भूमि में अतिक्रमण हटाने के दौरान तत्कालीन ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारका प्रसाद चंद्रा को आरोपी रामकिशन बोर्रा एवं अन्य 10 लोगों के द्वारा निर्ममता पूर्वक हत्या कर दिया गया था । उक्त प्रकरण पर थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 385/ 2021 धारा 147, 148, 149, 506, 302, 186, 188, 332, 427 भादवि, आरोपी रामकिशन उर्फ बोरा मधुकर, अमृत मधुकर, पलटन काटले, बडगा उर्फ राजकुमार मधुकर, फूलचंद मधुकर, लक्ष्मी मधुकर, संजय मधुकर, लोकनाथ काटले,छत राम काटले, गंगाराम मधुकर और गणेश मधुकर सभी निवासी ग्राम छोटे रबेली के विरुद्ध अपराध पंजी विवेचना में लिया गया था । इस दौरान लोकनाथ काटले,छत राम काटले, गंगाराम मधुकर और गणेश मधुकर घटना के बाद फरार हो गए थे, थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी के द्वारा थाने के चार्ज लेने के उपरांत फरार आरोपी गंगा राम मधुकर और गणेश मधुकर को 18.10.23 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, परंतु छत राम काठले और लोकनाथ काठले फरार थे, जिनके विरुद्ध फरारी में अभियोग पत्र न्यायालय प्रस्तुत किया गया था । न्यायालय के द्वारा दोनो आरोपियों का स्थाई वारंट जारी किया गया था । थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी के द्वारा दोनो फरार आरोपियों की पता साजी हेतु गोपनीय रूप से सूत्र लगाया गया था, इस दौरान लगाए गए सूत्र से खबर मिला कि, आरोपी छत राम काठले रात में छिपकर अपने घर आया है । सूचना पर थाना प्रभारी के द्वारा अपने टीम के साथ आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर, न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहां से आरोपी को जेल दाखिल किया गया है । वर्तमान में मामला न्यायालय में विचाराधीन है ।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...