रायगढ़

विवाद के बाद युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला…डायल 112 ने घायल को पहुँचाया अस्पताल, पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – मामूली विवाद के बाद कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है, जिसमें डायल 112 की टीम की वजह से घायल को समय रहते हॉस्पिटल पहुँचाया गया और उसकी जान बचाई जा सकी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना तमनार अंतर्गत ग्राम जांजगीर में मारपीट की सूचना डॉयल 112 को मिली । मौके पर पहुंची डॉयल 112 स्टाफ द्वारा मापीट में घायल शनि सिदार (25 साल) निवासी ग्राम जांजगीर को उपचार के लिये सीएचसी तमनार में भर्ती कराया गया, घटना को लेकर आहत की छोटी बहन प्रिया सिदार द्वारा थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज करायी और बताई कि दिनांक 12.04.2024 के दोपहर इसके भाई शनि सिदार और गांव के सुरेश सिदार के बीच झगड़ा हुआ था, रात करीब 8.30 बजे सुरेश सिदार इसके घर आया और भाई शनि सिदार से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा । शनि सिदार पैसे नहीं देने पर गाली गलौच करते हुये घर से टांगी लाया और शनि सिदार के पीठ पर मारा। इस बीच घर के लोग आकर बीच बचाव किये और डॉयल 112 को सूचना दिये । प्रार्थीया की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 294,506,323,327 भादवि के तहत अपराध कायम किया गया । आहत शनि सिदार को तमनार अस्पताल में प्रारंभिक उपचार बाद रायगढ़ अस्पताल रिफर किया गया है । आहत के मुलाहिजा रिपोर्ट पर प्रकरण में धारा 307 भादवि विस्तारित कर तत्काल थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर एवं स्टाफ द्वारा दबिश देकर आरोपी सुरेश सिदार पिता स्व. सुदर्शन सिदार उम्र 27 साल निवासी ग्राम जांजगीर फिटिंगपारा को हिरासत में लिया गया जिससे घटना में प्रयुक्त टांगी और घटना समय पहने कपड़े जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी की तत्काल पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांव, एएसआई खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया,आरक्षक भीष्मदेव सागर तथा डॉयल 112 स्टाफ की विशेष भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,