गौरेला पेंड्रा मरवाही

किसानों को बोनस देकर गारंटी हो रही पूरी…प्रदेश में अब भरोसे की सरकार : प्रणव

सोहैल आलम

गौरेला पेंड्रा मरवाही– छत्तीसगढ़ की जनकल्याणकारी भाजपा सरकार द्वारा किसानों को दो वर्षों के बोनस मिलने पर मरवाही के नवनिर्वाचित विधायक प्रणव मरपच्ची,भारतीय जनता पार्टी जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर,महामंत्री राकेश चतुर्वेदी, लालजी यादव,जिला मीडिया प्रभारी बालकृष्ण अग्रवाल, सह प्रभारी तापस शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने सत्ता सम्हालते ही छत्तीसगढ़ के किसानों को सन् 2014-15 एवं सन् 2015-16 के उपार्जित धान के बकाया बोनस का भुगतान करते हुए सुशासन दिवस के दिन 25 दिसम्बर को 3,716 करोड़ रुपए किसानों के खाते में सीधे जमा कर किया है।किसानों को दिए गए बोनस से किसानों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन आएगा और अब किसानों का जीवन खुशहालीपूर्ण होगा।भाजपा नेताओं ने कहा कि इन दो वर्षों में 1 करोड़ 23 लाख 49 हजार 034 मीट्रिक टन धान की कुल खरीदी हुई थी। भाजपा की सरकार ने आरंभ में ही किसानों को 2 वर्षों के धान का बकाया बोनस का भुगतान कर दिया है। भाजपा की सरकार ने अभूतपूर्व कदम उठाया है। भाजपा ही किसानों की सच्ची हितचिंतक है। खाद की सब्सिडी, सॉइल हेल्थ कार्ड किसान सम्मान निधि जैसी अनेक योजनाओं से केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया है। ‘मोदी की गारंटी’ के तहत प्रदेश की भाजपा सरकार ने 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी भी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल देश के लिए ही नहीं, अपितु पूरी दुनिया के लिए आशा का केंद्र बिंदु हैं। गांव-गरीब, मजदूर, किसान एवं महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। सभी योजनाओं के सफल संचालन की नजर रखने के लिए अटल मॉनीटरिंग पोर्टल की भी शुरुआत की गई है, जो सभी कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की पल-पल की जानकारी रखेगा। छत्तीसगढ़ में सच्चे अर्थों में भरोसे की सरकार की स्थापना अब हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल