मल्हार

रामनवमी पर माँ डिडनेश्वरी मंदिर की वेबसाईट हुई लांच….अब एक क्लिक पर मिलेगी मल्हार की पूरी कहानी

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – रामनवमी के अवसर पर ऐतिहासिक व धार्मिक नगरी मल्हार का वेबसाइट www.maadidineshwari.com नाम से माँ डिडनेश्वरी देवी की पूजा के बाद रात 8 बजे शुरू किया गया। बिलासपुर तहसीलदार व माँ डिडनेश्वरी पर असीम श्रद्धा व विश्वास रखने वाले अतुल वैष्णव ने अपने स्वयं के खर्च से वेबसाइट तैयार करवाया है जिसमे नगर के पुरावैभव व पौराणिक मान्यताओं को प्रमाणिकता के साथ समायोजित करने का प्रयास किया गया है।

श्री वैष्णव ने बताया कि वेबसाइट में सबसे पहले मां डिडनेश्वरी के पावन विग्रह की सभी बारीकियो को बताया गया है साथ ही धार्मिक पौराणिक मान्यताओं के अलावा पुरातात्विक दृश्टिकोण से प्राचीन इतिहास में माता डिडनेश्वरी व मल्हार की गौरव गाथा की महिमा को रेखांकित किया गया है,

आगामी दिनों में सभी प्राचीन मूर्तियों के सम्बंध में फोटो सहित सभी विवरण भी होंगे। इसके अलावा इस बेबसाइट में सभी पुरातात्विक महत्व के स्थलों की जानकारी होगी जिसमें कोई भी व्यक्ति कहीं से भी घर बैठे मोबाइल या कम्प्यूटर से मल्हार की सभी जानकारी व दर्शन कर सकते है।

इस अवसर पर रविन्द्र वैष्णव, माधुरी वैष्णव, अधिवक्ता राजकिशोर पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय,संजय पांडे, जागेश्वर शर्मा, राजेन्द्र वर्मा, शेषनारायण गुप्त, राजेश पांडेय, कमलेश सिंह,(गोलू)बिक्कू पांडेय, टोबू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी