मुंगेली

डीजे में नाचने को लेकर हुए विवाद में युवक पर हुआ था चाकू से हमला….4 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में बीती शाम ग्राम भावरकछार के गाँधीरवाडीह में छठी कार्यक्रम के दौरान एक युवक को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया था मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा है जिन्होंने पूछताछ में डीजे में नाचने के दौरान विवाद के बाद घटना को अंजाम देना कबूल किया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार के दिन गाँव के ही सोनल ध्रुव के घर मे छट्टी कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। जहाँ कार्यक्रम मे आसपास गाँव के लोग एंव सामाजिक पारिवारिक लोग उपस्थित रहे। जिसमे मृतक युवक दुर्गेश ध्रुव ग्राम बगबुड़वा भी अपने परिवार के साथ छट्टी के आयोजन मे शामिल होने आया था। देर रात लगभग 8 बजे छट्टी घर मे खुशहाली के लिए डीजे साउंड लगाया गया था जिसमे सभी लोग डांस रहे थे तभी आरोपी युवराज उर्फ़ मोनू पटेल पिता सुरेश उम्र ग्राम जेवरा, बसंत निषाद पिता देवकरण जेवरा, देवा विश्वकर्मा पिता मनभोज जेवरा, कृष्णा कैवर्त जेवरा के साथ डीजे साउंड मे नाचते समय धक्का मुक्की होने के कारण उनके बीच हाथापाई हो गया।

जिससे आरोपियों द्वारा मृतक दुर्गेश को थोड़ी दूर ले जाकर मारपीट करते हुए आरोपी युवराज द्वारा चाकू से युवक के पेट मे कई बार प्राणघात हमला कर मौके से फरार हो गया। जिससे युवक घायल हो गया जिन्हे परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पथरिया लाया गया जहाँ कुछ देर बाद मृतक ने दम तोड़ दिया जिससे युवक की मौत हो गई। शव का पीएम कराने के बाद मृतक की शव को उनके परिजन को सौंप दिया गया। गौरतलब है कि आरोपी युवराज पटेल ने ऑनलाइन के माध्यम से शुक्रवार को ही चाकू को लिया था। जिसे वह अपने साथ लेकर छट्टी कार्यक्रम मे लेकर आया हुआ था।और उसी चाकू से युवक पर हमला कर दिया गया। घटना की सुचना पर पथरिया पुलिस मर्ग क़ायम कर अपराध दर्ज कर किया गया। मुंगेली पुलिस अधीक्षक गिरजाशंकर जायसवाल के दिशा निर्देश पर पथरिया एसडीओपी नवनीत पाटिल के निर्देश पर पुलिस द्वारा तत्काल एक टीम बनाकर आरोपियों की तलाश के लिए ग्राम जेवरा पहुंचे जहाँ आरोपियों के घर मे घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़कर थाना लाया गया।

पुलिस ने बताया की आरोपी युवको द्वारा घटना करने के बाद वारदात मे उपयोग किये गए चाकू को झाड मे छीपा दिया गया था जिसे जप्त कर लिया गया है सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 302,34 भादवी के तहत कार्यावही की गई है। इस कार्यवाही मे उपनिरीक्षक धनुष पाटले, एसआई पुहकल सिंह ठाकुर, नोखेलाल, मुकेश कुर्रे, ओमप्रकाश राजपूत, राजीव पटेल, हालिश गेंदले, अश्वनी पूर्बीया, धर्मेंद्र यादव, रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला