छत्तीसगढ़सीपत

प्यार इस कदर कि मौत भी नहीं कर पाई जुदा , सोंठी के जंगल में मिली प्रेमी जोड़े की लाश

रविवार से थे दोनों गायब आशंका है लाश दो दिन पुरानी है

ठा.उदय सिंह

सीपत– ढाई आखर प्रेम के ज्ञान को भले ही सब कुछ बताया गया हो पर कभी-कभी यही भावना दिमाग पर इस कदर हावी हो जाती है जो इंसान की सोचने समझने की ताकत छीन लेती है। दुनिया से मुकाबला करने की हिम्मत हार चुके ऐसे ही एक प्रेमी जोड़े ने सोठी के जंगल में मौत को गले लगा लिया। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोठी के मन्ना दाई मंदिर से एक किलोमीटर दूर जंगल में मंगलवार को लोगों की निगाह पेड़ पर लटकते युवक युवती की लाश पड़ी है और यह खबर देखते ही देखते गाँव मे आग की तरह फैल गई खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई और किसी तरह दोनों लाशों को पेड़ से उतारा गया। पतासाजी के दौरान मालूम हुआ कि लाश गाँव सोंठी पारा के पास रहने वाले अनिल मरकाम और दसवीं कक्षा की छात्रा कविता महंत पिता कार्तिक महंत की है ,जिनके आपस में प्रेम संबंध बताया जा रहा है ।दोनों पिछले रविवार से गायब थे। घर वालों को लग रहा था कि दोनों कहीं भाग गए हैं लेकिन 2 दिन बाद जंगल में दोनों की आपस में आलिंगनबद्ध लाश मिली। गांव वालों ने बताया कि दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे जिंदगी साथ नहीं बिता पाने की सूरत में शायद दोनों ने मौत को गले लगाने का फैसला लिया, लेकिन आखरी वक्त तक एक दूसरे से जुदा नहीं हुए। मौत को भी एक साथ गले लगाया। इस मर्मस्पर्शी नजारे को जिसने भी देखा उसकी आंखें नम हो गई ।पूरे गांव में दोनों के प्रेम की चर्चा हो रही है ।पुलिस को अंदेशा है कि दोनों ने खुदकुशी की है लेकिन मामले को संदिग्ध भी माना जा रहा है इसलिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि दोनों ने खुदकुशी की है या फिर उनकी हत्या कर किसी ने लाश पेड़ पर लटका दी है।

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...