मस्तूरी

चिल्हाटी की जनसभा में मुख्यमंत्री ने भरी हुंकार…कहा मोदी सरकार तीसरी बार, भाजपा विकास करती है ठगने का काम कांग्रेस का,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के चिल्हाटी में शुक्रवार को आयोजित विशाल जनसभा में सीएम विष्णुदेव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पहले चरण के चुनाव को लेकर कहा कि, बस्तर में भाजपा के पक्ष में अच्छा रुझान आया है, लिहाजा बस्तर में भाजपा चुनाव जीत रही है। हम चाहते हैं, राहुल गांधी ज्यादा से ज्यादा छत्तीसगढ़ दौरे पर आएं, क्योंकि वे जहां जाते हैं, वहां पर कांग्रेस को हार मिलती है। सीएम साय ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि, मोदी के आने के बाद से पाकिस्तान की गीदड़ भपकी बंद हो गई, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान कांप उठा है। इसलिए आने वाले 7 मई को कमल छाप में वोट देकर जितना है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को खाता नहीं खोलने देना है।

कांग्रेसियों को एक भी सीट नहीं जीतने देना है। इन्होंने पूरे 5 साल कोई वादा पूरा नहीं किया और सिर्फ ठगने का काम किया है। छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का का गढ़ बना दिया है। सीएम साय ने सभा के दौरान बताया कि, दूसरे चरण के मतदान में राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में चुनाव चल रहा है। इन तीनों सीटों पर भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। कांग्रेस जनता के बीच विश्वास खो चुकी है, छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के चार महीने और ‘मोदी के गारंटी’ के 10 साल पर भरोसा करती है। छत्तीसगढ़ से 11 की 11 सीट पर भाजपा का कमल खिलने वाला है।

श्री साय ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है, तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही है। लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करने आया हूँ कि हताश और निराश हो चुकी कांग्रेसियों के इस बहकावे में बिल्कुल मत आइये। जब तक छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार है महतारी वंदन योजना भी बंद नहीं होगी। महिलाओं को निरंतर इसका लाभ मिलता रहेगा। हर महीने के पहले सप्ताह में राशि दे दी जाएगी। सीएम साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेसियों का भरोसा खत्म हो चुका है, उनसे उनका घर नहीं संभल रहा है।

भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल और नवीन जिंदल जैसे कांग्रेसी भाजपा में प्रवेश हो रहे हैं। स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सीएम विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, मेरा स्वागत करने के लिए आप सभी का आभारी हूं। ये चुनाव कोई छोटा चुनाव नहीं है, लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। नरेंद्र मोदी जी एक गरीब का बेटे हैं और देश के 140 करोड़ की जनता की सेवा कर रहे हैं। 24 घंटे में 18 घंटे जनता की सेवा कर रहे हैं। पूरे 10 सालों में एक घंटे की भी छुट्टी नहीं ली है।

भाजपा सांसद प्रत्याशी तोखन साहू ने कहा कि 100 दिन में मोदी सरकार ने अपनी गारंटी पुरी की मोदी सरकार हर गरीब दुखिया की बात सुनने वाली सरकार है जो गरीबों के लिए समर्पित है मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए महतारी वंदन जैसी योजना लाकर महतारियों के लिए अपनी दूरदर्शी सोच का परिचय दिया है उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा को वोट करने की अपील की और कहा की उन्हें किसे वोट करना है उन्हें अच्छे से पता है इस कांग्रेस के धोखे में नही आना है। पूर्व मंत्री और मस्तूरी के पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने भावुक मन से जनता से अपील करते हुए कहा कि, विधानसभा चुनाव में जो मेरे साथ हुआ है, उसका मुझे कोई अफसोस नहीं है। लेकिन उस गलती की भरपाई तोखन साहू को वोट देकर पूर्ति कर दीजिए,

मैं हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन कर रहा हूं, नहीं तो हमसे दूध और दुहनी दोनों चले जायेगा, फिर हमारी सुनवाई कौन करेगा…कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बी पी सिंह ने किया इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जोरदार तालिया से मुख्यमंत्री जी का स्वागत करें जिन्होंने महतारी वंदन योजना लाकर महिलाओं का सम्मान किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा सांसद प्रत्याशी तोखन साहू, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी,

पूर्व महापौर किशोर राय, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा सह कोषाध्यक्ष बी.पी सिंह, दिलेंद्र कौशिल, नूरी कौशिल जिला पंचायत सदस्य, राजेश्वर भार्गव जिला पंचायत सदस्य, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, विजय अंचल, राजकुमार साहू, राज्यवर्धन कौशिक समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज जनदर्शन में उमड़ी समस्याओं की भीड़...मस्तूरी एसबीआई से फर्जी लोन की... तो तखतपुर में शराबी शिक्षक की ह... नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार.... इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती