सीपत

धारदार हथियार से किसान की गला रेतकर हत्या…क्षेत्र में फैली सनसनी, सीपत पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।खेत गए एक बुजुर्ग किसान की उसी के खेत में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है।घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर शव का पंचनामा कर आगे कार्रवाई में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर निवासी कुशल प्रसाद साहू उम्र लगभग 60 वर्ष मंगलवार को शाम 5 बजे के आसपास ग्राम कौआताल स्थित अपने घर से खेत में लगी फसल को पानी देने के लिए गए हुए थे।

जहां रात 9 बजे तक खाना खाने वापस घर नहीं पहुंचने पर परिजन ढूंढने निकले तो देखा कि उन्ही के खेत में कुशल प्रसाद साहू की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है और गला समेत शरीर के विभिन्न अंगों में किसी धारदार हथियार से वार के निशान है। जिसके बाद परिजनो ने इसकी सूचना सीपत थाना में दी, वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर जांच में जुट गई है। बुधवार सुबह जिले से फॉरेंसिक टीम सहित बिलासपुर पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए है।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...