कोटा

स्कूल फीस घोटाले में आरोपी गिरफ्तार…27 अभिभावकों से 8 लाख की हुई है ठगी,

उदय सिंह

कोटा – स्कूल फीस के नाम पर 27 अभिभावकों से लगभग 8 लाख रुपये की ठगी कर फरार हुए आरोपी को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जाशिल एस.एम. जेहान 39 वर्ष, निवासी मध्य नगरी चौक, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी पर धारा 408, 420 भा.दं.वि. एवं 66(घ) आई.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सेंट जेवियर हाइ स्कूल रानीसागर, कोटा के प्राचार्य ने थाना कोटा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि पूर्व में स्कूल में पदस्थ लेखापाल जाशिल ने विद्यालय में पढ़ने वाले 27 विद्यार्थियों के अभिभावकों से फीस के नाम पर कुल 8,02,600 रुपये अपने निजी बैंक खाते में जमा कर लिए थे, लेकिन स्कूल में उक्त राशि जमा नहीं की। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में आरोपी की तलाश कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे तथा आरक्षक भोप साहू की विशेष भूमिका रही। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,