कोटा

पति से परेशान पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश, 24 घंटे में ही पुलिस ने सुलझाई गुत्थी….पत्नी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

कोटा – बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम लूफा में हुए पैरोल में छूटे व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी की ही शिकायत में जांच करते हुए उसे और 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें उसकी पत्नी ने साजिश रचते हुए अपने पड़ोसी और उसके साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। दरअसल बेलगहना चौकी में प्रार्थी झूलबाई बैगा ने 10 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि बीती रात 10 बजे 2- 3 नकाबपोश लोगों ने घर मे घुसकर उसके पति राजू बैगा की गमछे से गला घोंटकर कर हत्या कर दी और उस पर हमला कर फरार हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपनी विवेचना शुरू की जिनके हाथ अहम सुराग लगे, जिसके बाद मामले की हकीकत परत दर परत खुलकर साफ हो गई। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मृतक राज सिंह बैगा उर्फ राजू आदतन अपराधी और शराबी था, जो आये दिन अपनी पत्नी और बच्चों को प्रताड़ित करता था, पिछले दिनों वह जेल से पैरोल पर छूट कर आया था और स्थिति फिर से विवाद की बनी जिसके बाद उसकी पत्नी झूलबाई ने साजिश रची और अपने पड़ोसी चंदन सिंह बैगा व बहेरामुड़ा निवासी झंगलु गोड़ की मदद ली, जिसमे झंगलु गोड ने घोंघाडीह थाना कोटा निवासी अपने 02 अन्य साथियों कैलाश मार्को व अन्नु उर्फ सूर्यप्रकाश धुर्वे के साथ मिलकर चोरी छिपे बाड़ी के रास्ते घर में प्रवेश कर मृतक के गले में गमछे से गला घोंटकर हत्या की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच के दौरान ही सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया वही उनसे घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल को भी जब्त कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल