बिलासपुर

हाईटेक बस स्टैंड में अपराधियों का आतंक…बेखौफ 4-5 आरोपियों ने युवक को दौड़ा दौड़ाकर पीटा,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा हाईटेक बस स्टैंड में 11 मई की रात एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने प्रार्थी एम्मानुएल टोप्पो की शिकायत पर 4-5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(4)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, एम्मानुएल टोप्पो तिफरा की निलयम पुलिस कॉलोनी में रहकर बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रहा है। 9 मई को वह अपने बड़े भाई अविनाश टोप्पो के साथ रिश्तेदार के घर अंबिकापुर गया था और 11 मई की रात करीब 10.30 बजे कृष्णा ट्रेवल्स की बस से बिलासपुर वापस लौटा। बस स्टैंड से बाहर निकलते समय वह अपने मित्र अमन तिग्गा के मोटरसाइकिल से घर जा रहा था, तभी कुछ अज्ञात युवक गाली-गलौच करने लगे। जब एम्मानुएल ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो वे भड़क उठे और उसे मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए बेल्ट और हाथ-मुक्कों से मारने लगे। भाई अविनाश बीच-बचाव करने आया तो उसे भी धक्का देकर हटाया गया। अविनाश ने घटना का वीडियो बनाना चाहा तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसके साथ भी मारपीट की।आरोपियों ने एम्मानुएल को दौड़ाकर साहू ढाबा तक ले जाकर उसकी शर्ट फाड़ दी और उसे खंभे से सिर टकरा कर घायल कर दिया। किसी तरह वह भागकर तालाब के पास और फिर सैलून के पीछे जाकर छिपा। इस दौरान आरोपियों ने उसका स्मार्टवॉच भी तोड़ दिया और अविनाश का मोबाइल वापस फेंककर चले गए, जो टूट चुका था।पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने पिता, छोटे भाई और दोस्तों को दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...