रायपुर

सीजी बोर्ड रिजल्ट अपडेट:- 10 वीं, 12 वीं के परिणाम जारी करने की हुई घोषणा….इस दिन…इस टाईम जारी होंगे रिजल्ट

  

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। जहा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित करने तिथि कि घोषणा कर दी है। जिसके आधार पर 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार 9 मई को जारी होगा। इसको लेकर मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया है। कि दोनों कक्षाओं के रिजल्ट के साथ टॉपर्स की टॉप-10 सूची भी जारी की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद इसे छत्तीसगढ़ बोर्ड की वेबसाइटों cgbse.nic.in, cg.nic.in और results.cg.nic.in पर चेक किया जा सकेगा। बताया जा रहा है। की रिजल्ट की घोषणा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में बोर्ड की अध्यक्ष रेणु पिल्ले 12.30 बजे करेंगी। मालूम हो कि आचार संहिता की वजह से इस बार राज्य के शिक्षा मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च तक और 12वीं की 1 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस साल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए करीब 6.10 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 2 लाख 62 हजार बच्चे 12वीं और 3 लाख 47 हजार 10वीं के हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट पिछले साल 10 मई को जारी हुआ था। जिसमें 12वीं में 79.96 प्रतिशत और 10वीं में 75.5 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ...