बिलासपुर

शहर में फिर सामने आई चाकूबाजी की घटना…पुरानी रंजिश में कई आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – घर से आईस्क्रीम लेने निकले युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना कि लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए युवक के पिता अजीत सिंह ने सिरगिट्टी पुलिस को बताया कि यदुनंदन नगर निवासी अक्षय मंगलवार को करीब रात 9.30 बजे अपने घर से आईस्क्रीम लेने के नाम से कमला डेयरी यदुनंदन नगर जा रहा था उसी बीच यदुनंदननगर तिफरा में ही रहने वाले गुफरान अली,साजिद खान,मोहसीन खान व उनके एक अन्य साथी पुरानी बातों एवं व्यवसायिक जलन के कारण एक राय होकर युवक पर धारदार नुकीली वस्तु और ईट से हमला कर दिया।

किसी तरह युवक उनसे अपनी जान बचाकर मोमोस कि दुकान में जाकर छुपा। जिसके बाद आरोपियों के जाने के उपरांत युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। उक्त घटना कि सूचना मिलते ही युवक के पिता अजीत सिंह ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। वही सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन