रतनपुर

VIDEO: बर्निंग कार :- हाइवे पर चलती कार में लगी आग…आनन फानन में कार सवार निकले बाहर, धूं धूं कर जलकर कार हुई राख, टला बड़ा हादसा

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – शुक्रवार की दोपहर एक बड़ा हादस होते होते टल गया, बिलासपुर- अंबिकापुर हाइवे पर अचानक एक चलती कार में आग लग गई, जिसमें सवार ड्राइवर सहित परिवार के सदस्यों ने आनन फानन में कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद कार की आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और कार जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर शनिचरी निवासी छेदीलाल अपने परिवार सहित कुसमुंडा कोरबा की ओर जा रहे थे जो 12 बजे के लगभग रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलतरा जाली ओवरब्रिज के ऊपर पहुँचे थे तभी कार क्रमांक CG 10 FA 8161 में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई,

आग कहा लगी और कैसे लगी इसकी जानकारी नही मिल पाई है, लेकिन चंद मिनटों में पूरा परिवार कार से बाहर सुरक्षित निकलकर सामने खड़ा हो गया और कार जलकर खाक हो गई। परिजनों ने ही डायल 112 को फोन कर इसकी सूचना दी, जिसपर मौके पर पहुँची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया और आग को बुझाया गया, जिसके बाद क्रेन से कार को हटाया गया। इस बर्निंग कार की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते ही परिवार के सुरक्षित बाहर निकलने से कोई जनहानि नही हुई।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, रायपुर-दुर्ग में प्रमोशन, बिलासपुर में फाइल अटकी! प्रशिक्षित RHO कर्मचारियों ने जेडी को सौंपा ज्ञापन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर...