छत्तीसगढ़रतनपुर

लापरवाह पिकअप चालक की ठोकर से पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

यहां लगातार हो रहे हादसों में किसी ना किसी की जान जा रही है जिससे इस सड़क पर से गुजरने वाले वाहन चालकों में दहशत देखा जा रहा है

आकाश दत्त मिश्रा

इन दिनों रतनपुर मार्ग पर आवाजाही मौत का सफर साबित हो रहा है । यहां साक्षात यमराज बन कर तेज रफ्तार वाहन कभी भी किसी भी वक्त किसी की भी जान ले रहे हैं। घर से पेंड्रा जाने के लिए निकले पति पत्नी के लिए यह सफर अधूरा रह गया। जिंदगी की आखिरी सफर में निकले चोरहा देवरी निवासी ताराचंद पटेल की सड़क हादसे में मौत हो गई । ताराचंद पटेल अपनी पत्नी अनीता पटेल के साथ अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 10 ए एस 4603 में सवार होकर पेंड्रा जाने के लिए सुबह करीब 8:30 बजे घर से निकले थे ।अभी वे रतनपुर बेलगहना मार्ग के बारीडीह नवागांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही पिकअप क्रमांक सीजी 10ए एम् 3572 के लापरवाह चालक लव कुश सिंह राजपूत जांजी निवासी ने सामने से स्कूटी को जबरदस्ती ठोकर मार दी।

इस हादसे में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए तो वही स्कूटी चला रहे ताराचंद पटेल की मौके पर ही मौत हो गई । इस सड़क हादसे में पीछे बैठी उनकी पत्नी अनीता पटेल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें ग्रामीणों की सूचना के बाद डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर अवस्था को देखकर उन्हें बिलासपुर के सिम्स रिफर कर दिया गया,जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्कूटी को अपने कब्जे में लिया और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले पिकअप वाहन चालक को हिरासत में लेने के बाद वाहन मालिक बलराम केवट को भी थाने बुलाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है । रतनपुर मार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा । यहां लगातार हो रहे हादसों में किसी ना किसी की जान जा रही है जिससे इस सड़क पर से गुजरने वाले वाहन चालकों में दहशत देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और...