बिलासपुर

कुख्यात अपराधियों का गिरोह चढ़ा बिलासपुर पुलिस के हत्थे….कट्टा, पिस्टल, धारदार हथियारों से थे लैस, गाँजा और मवेशी तस्करी को दे रहे थे अंजाम, 2 कार और 2 ट्रक भी जप्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले की पुलिस ने 10 कुख्यात अपराधियों को घेराबंदी कर पकड़ा है जो हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ़ विभिन्न थाना क्षेत्रों में गंभीर अपराध दर्ज है, जो गाँजा और मवेशी तस्करी का काम भी करते थे। मिली जानकारी के अनुसार हिर्री पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि बिलासपुर रतनपुर बाईपास हाईवे के ग्राम बेलमुंडी के पास बने यार्डनुमा जगह में 08 से 10 शातिर एवं खतरनाक अपराधी अपने पास देशी बंदूक और धारदार हथियार रखे हुये है जो रात में किसी घटना को अंजाम देने वाले है, जिस पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के नेतृत्व में एसीसीयू थाना चकरभाठा एवं थाना हिर्री की संयुक्त टीम को एकत्रित कर, कुल 04 टीमो में रणनीति बनाकर रेड के लिए रवाना किया गया।

गठित चारों टीमो के द्वारा रणनीति के मुताबिक यार्ड की घेराबंदी की गई। पुलिस को घेराबंदी करते देख यार्ड के पास मौजूद अपराधियों द्वारा अपने हाथ में रखे लोडेड पिस्टल, देशी कट्टा और धारदार हथियारों को दिखाकर पुलिस को ललकारते हुये गोली मार देने की धमकी दिये। तब पुलिस टीम के द्वारा चारो ओर से घेरकर बहादूरी दिखाते हुये कुल 10 तस्करों को घेराबंदी कर धरदबोचा गया । उन्हें पकड़कर तलाशी की कार्यवाही की गई। अपराधियों की तलाशी के दौरान एक लोडेड पिस्टल, दो लोडेड देशी कट्टा, 13 जिंदा राउड, 01 खाली खोखा, 02 मैग्जीन एवं धारदार हथियार जप्त किया गया। आरोपियों के निशानदेही पर क्रेटा कार से 21 किलो मादक पदार्थ गांजा की जप्ती की गई। आरोपियों के द्वारा गांजा एवं मवेशी तस्करी का भी कार्य किया जा रहा था। पूछताछ पर बड़े पैमाने पर मवेशी तस्करी किया जाना स्वीकार किया गया। मवेशी तस्करी में उपयोग होने वाले 02 ट्रकों को जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्व पूर्व में छत्तीसगढ़ एवं अन्य प्रांतों में मवेशी तस्करी, डकैती , हत्या, गैंगस्टर एक्ट तथा अन्य संगीन मामले दर्ज है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार संगठित अपराधी:-

1. इमरान कुरैशी पिता यासीन खान उम्र 50 वर्ष निवासी मसांनगंज थाना सिविल लाईन बिलासपुर।

2. जब्बार गौरी पिता मोहम्मद समीम उम्र 30 वर्ष निवासी सडगोदली थाना जनकुपरी जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल मुकाम अमसेना यार्ड सफी का मकान थाना हिर्री जिला बिलासपुर छग।

3. विनोद कुमार घृतलहरे पिता नीलकण्ठ उम्र 38 वर्ष निवासी मेडपार बाजार थाना हिर्री जिला बिलासपुर छग।

4. तरसेम लाल भगत पिता जनकराज भगत उम्र 38 वर्ष निवासी परसोडी थाना जवाहरनगर जिला भंडारा महाराष्ट्र हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।

5. अजमेरी पिता कमरूद्दीन उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम चादापुर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात उ0प्र0।

6. मोहम्मद फरमान पिता मोहम्मद इलयास उम्र 27 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।

7. वाजिद कुरैशी पिता मोहम्मद मुस्तफा उम्र 22 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।

8. साकिब कुरैशी पिता मुस्तफा कुरैशी उम्र 21 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।

9. नवील खान पिता खलील खान उम्र 20 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।

10. दानिश कुरैशी पिता मोहम्मद नियाजू उम्र 20 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/एसीसीयू) अनुज कुमार, सीएसपी चकरभाठा निमितेष सिंह, परि. उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह ,थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक किशोर केंवट, थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक दमोदर मिश्रा, प्रभारी एसीसीयू निरीक्षक राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक नरेश चौहान एवं एसीसीयू थाना हिर्री, चकरभाठा , बिल्हा के स्टाफ की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा सराहना की गई और बेस्ट पुलिस ऑफिसर (BPO)के अवार्ड के लिए नामित किया गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
तोरवा: नहर किनारे मिली अधेड़ की संदिग्ध लाश....मौत के कारणों का नही हुआ खुलासा, पुलिस जुटी जांच में, फर्जी गैस डिलीवरी दिखाकर उपभोक्ता से धोखाधड़ी...विनोद गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज, पचपेड़ी:- खेत से लौटे परिजनों के उड़े होश, घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली बेटी, करही गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार... अवैध रेत कारोबार की रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या... तखतपुर:- बेलसरी के पास दर्दनाक सड़क हादसा...बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कोटा :- तालाब में मिली नवजात बच्ची की लाश....जन्म छुपाने के लिए फेंके जाने की आशंका VIDEO बिलासपुर: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल…एसएसपी ने सरकंडा थाने के प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड... VIDEO:-बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत…छग योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस... शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय...