रतनपुर

छट्ठी कार्यक्रम में पहुँची युवती से दुष्कर्म की घटना….पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत, चंद घण्टो में आरोपी गिरफ्तार

जुगनू तंबोली

रतनपुर – रिश्तेदार के घर छट्ठी कार्यक्रम में पहुँची युवती से दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसे गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर अंजाम दिया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ग्राम जेंजराडीह थाना रतनपुर में अपने रिश्तेदार के घर छट्ठी के कार्यक्रम में शामील होने गई थी। 08/05/2024 को शाम में ग्राम जेंजराडीह का रहने वाला संजय सिसोदिया पीड़िता के साथ शराब के नशे में जबरदस्ती कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। जिसकी रिपोर्ट करने पीड़िता उसी दिन रात्रि में थाना आ रही थी तो आरोपी संजय सिसोदिया द्वारा तुमसे शादी करूगा कहकर पुन: पीड़िता को खेत में ले जाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जिस पर प्रार्थिया कि रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी रतनपुर भापुसे (प्रशिक्षु) अजय कुमार द्वारा उक्त आरोपी को पकड़ने टीम गठित कर ग्राम जेंजराडीह रवाना किया गया जहाँ आरोपी संजय सिसोदिया के घर में घेराबंदी कर आरोपी को चंद घंटो में पकड़कर थाना लाकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, आर. संजय यादव, प्रफुल्ल यादव, म.आर. अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत...