बिलासपुर

अनिल सलूजा को जिला उद्योग संघ की फिर मिली जिम्मेदारी…कमेटी ने बनाया दूसरी बार अध्यक्ष, उद्योगों के विकास को लेकर लिए जाएंगे सकारात्मक निर्णय:- अनिल सलूजा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रविवार को जिला उद्योग संघ की अहम बैठक आयोजित की गई थी। सीएमडी चौक स्थित उद्योग भवन में आयोजित इस चुनावी बैठक में उद्योग संघ के सभी पदाधिकरी उपस्थित रहे। जहा छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ के प्रदेशअध्यक्ष हरीश केडिया और संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के अध्यक्षता में गठित नॉमिनेशन कमेटी की रिपोर्ट तैयार की गई। जिसके आधार पर चुनाव अधिकारी छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया और संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने अनिल सलूजा को नया अध्यक्ष निर्वाचित करने की घोषणा की।

बैठक में प्रमुख लघु एवं सहायक उद्योग संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश केडिया सहित संघ के अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिला उद्योग संघ के वर्तमान अध्यक्ष अनिल सलूजा ने अपने कार्यकाल का ब्यौरा दिया, वहीं महासचिव शरद सक्सेना ने सचिव प्रतिवेदन पढ़ा साथ ही कोषाध्यक्ष रह चुके राम सुखीजा ने आय व्यय का विवरण दिया। जिसे सर्व सहमति से स्वीकार किया गया। इस दौरान सदस्यों ने अनिल सलूजा के कार्यकाल की प्रशंसा की चुनाव के बाद सभी सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल सलूजा को सम्मानित किया।

इस दौरान अनिल सलूजा ने जानकारी देते हुए कहा कि वे जिला उद्योग संघ की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सक्रियता से संघ के लिए कार्य करेंगे। साथ ही उन्होनें कहा कि जल्द ही जिला उद्योग संघ के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमे प्रदेश के मुखिया सहित अन्य उद्योगपति शिरकत करेंगे। जो उद्योगिक क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक पहल साबित होगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ...