सक्ती

VIDEO: बारात निकलने से पहले ही दूल्हे ने अज्ञात कारणों से लगाई फाँसी…. शादी की खुशियाँ बदली मातम में,

पेड़ पर झूलती मिली दूल्हे की लाश…परिजनों का रो रो कर हो रहा बुरा हाल

देवेंद्र निराला

सक्ती – बारात निकलने के कुछ घंटे पहले ही दूल्हे की फांसी के फंदे पर झूलती लाश मिली है, दूल्हे के इस कदम के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है जहाँ आत्महत्या के कारणों को लेकर किसी को कुछ पता नही है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर सक्ती जिला के जैजैपुर थाना अन्तर्गत भोथीडीह गांव में एक 27 वर्षीय दूल्हे गजाधर विश्वकर्मा ने तालाब किनारे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है,

https://youtu.be/LZbkQw30Y4M

वही युवक ने किस वजह से आत्महत्या की इसका कारण अभी पता नही चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम में भेज पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौप आगे की जांच में जुट गई है, वही इस घटना के बाद से घर की खुशियां मातम में बदल गई है तो वही परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।

आखिरकार ऐसा क्या हुआ की जो व्यक्ति कुछ घंटे बाद एक युवती के साथ सात फेरे लेकर दुल्हन बना घर लेकर आता वही अचानक फांसी के फंदे पर झूल गया।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,