छत्तीसगढ़बिलासपुर

अब हर रविवार पूरा बिलासपुर करेगा मॉर्निंग वॉक , नगर निगम की पहल

रविवार को होने वाला यह कार्यक्रम सुबह 5.30 बजे शुरू होगा जो 7.30 बजे तक चलेगा जिसमें योगा और जुंबा डांसिंग एक्सरसाइज,स्पोर्ट्स के कार्यक्रम होंगे

सत्याग्रह डेस्क

शहरवासियों को मौज-मस्ती के साथ फिटनेस की ट्रेनिंग देने कमिश्नर एवं एमडी प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है जिसका नाम बिलासा माॅर्निंग रखा गया है.जो हर रविवार सुबह 5.30 बजे से 7.30 बजे तक आयोजित होगा। पहला आयोजन स्वामी विवेकानंद उद्यान में 12 मई से शुरू हो रहा है,जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल हो सकते है। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की परिकल्पना अब धीरे-धीरे साकार होने लगी है.महानगरों की तर्ज पर बिलासपुर में भी स्मार्ट कार्यक्रम आयोजित होने लगे है। हाॅफ मैराथन के बाद बिलासा माॅर्निंग अपने आप में अनूठा होने जा रहा है। सुबह उठकर खुद को तरो-ताज़ा रखने वालों के लिए यह बेहद खास होने वाला है। 12 मई को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को शुरुआत में योगा और जुंबा डांसिंग एक्सरसाइज के साथ किया जा रहा है जिसे भविष्य में वृहद रूप में किया जाएगा। रविवार को होने वाला यह कार्यक्रम सुबह 5.30 बजे शुरू होगा जो 7.30 बजे तक चलेगा जिसमें योगा और जुंबा डांसिंग एक्सरसाइज,स्पोर्ट्स के कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम में सभी वर्ग के लोग शामिल हो सकते है और यह पूर्णतः नि:शुल्क रहेगा।इस अवसर पर निगम कमिश्नर एवं एमडी प्रभाकर पाण्डेय ने शहरवासियों से बिलासा माॅर्निंग में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों के सहयोग से भविष्य में इसे बड़े पैमाने पर किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल