बेलतरा

VIDEO: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में बीती रात अज्ञात चोरों का आतंक…शटर का ताला तोड़कर घुसे अंदर, एएसपी सहित पुलिस टीम पहुँची मौके पर

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र के ग्राम बेलतरा में बीती रात छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा में अज्ञात चोरो ने बैंक के शटर को तोड़ अंदर घुस चोरी का प्रयास किया  है। जिसकी सूचना के बाद बिलासपुर एएसपी अर्चना झा डाग स्क्वायड,फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलतरा के सर्विस रोड में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा है जहाँ सोमवार को हितग्राहियों को लेनदेन कर शाम को बंद कर बैंक मैनेजर अपने घर चला गया था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने देखा की इतनी सुबह से बैंक क्यों खुला हुआ है जब पास जाकर देखा तो पता चला की बैंक के बाहरी हिस्से में लगे शटर के कुंदा को उखाड़ दिया गया है। जिससे किसी अज्ञात लोगो द्वारा चोरी करना प्रतीत हो रहा था जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो पता चला की बीती रात 2 अज्ञात संदेही दिखाई दे रहे है जो सामने का शटर तोड़ अंदर प्रवेश किए है।

अंदर रखे लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया गया है लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाए है। वही बैंक में लगे कंप्यूटर सिस्टम को भी तोड़फोड़ किया गया है और सर्वर राऊटर भी गायब है। घटना की सूचना पर ग्रामीण एएसपी अर्चना झा मौके पर पहुँच गई जिसके बाद डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर आगे की जांच की जा रही है। फ़िलहाल चोरो के द्वारा भारी नुकसान बैंक में किया गया है, लेकिन कैश की चोरी नही हुई है। वही बेलतरा के ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिनों पहले एक ज्वेलरी शॉप में भी 3 अज्ञात चोरों ने इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें अब तक आरोपियों के बारे में कुछ पता नही चल पाया है, जिसके बाद यह घटना निश्चित ही पुलिस के लिए चुनौती पूर्ण है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...