बिलासपुर

सब्जी मंडी से प्याज की चोरी…चोरी हुए 18 बोरी प्याज और घटना में प्रयुक्त ऑटो सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तिफरा थोक सब्जी मंडी से अज्ञात आरोपियों में 18 बोरी प्याज की चोरी को अंजाम दिया था, जिस पर पुलिस ने जांच करते हुए 2 आरोपियों को प्याज और एक ऑटो सहित पकड़ लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोहन मोटवानी तिफरा थोक सब्जी मंडी में दुकान चलाता है, जिसकी दुकान पर 21-22 मई की दरमियानी रात को अज्ञात व्यक्ति द्वारा 18 बोरी प्याज की चोरी कर ली गयी थी। उक्त सूचना पर थाना सिरगिट्टी द्वारा अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर टीम बनाकर सीसीटीवी फुटेज चेक की गई एवं आसपास के दुकानदारों तथा कार्यरत मजदूरों से पूछताछ की गई। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 2 संदेहियों को चिन्हांकित किया गया,

जिनकी पहचान सब्जी मण्डी तिफरा मे काम करने वाले धनीराम यादव व चंद्रभूषण ठाकुर के रूप में हुई। दोनों से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, परन्तु कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से 18 बोरी प्याज एवं चोरी में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा को जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन में बिलासपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सभी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिरगिट्टी टीम की उक्त कार्यवाही पर प्रशंसा की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,