तखतपुर

नाबालिग लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले जाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… दुष्कर्म और अपरहरण के अपराध में भेजे गए सलाखों के पीछे

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – थाना क्षेत्र के दो मामलो में पुलिस ने 2 आरोपियों को हैदराबाद और बैंगलोर से गिरफ्तार किया है, जिन्होंने क्षेत्र की 2 नाबालिगों को शादी का झांसा देकर साथ भगा कर ले गए थे और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पहले मामले में आरोपी संजय उर्फ नानू बंजारे पिता सोनु उर्फ भगत बंजारे उम्र 23 साल निवासी पोंडीकला थाना तखतपुर एवं दुसरे मामले मे मुकेश कुमार जायसवाल पिता परस राम जायसवाल उम्र 28 वर्ष निवासी जोगीपुर चौकी जूनापारा को गिरफ्तार किया गया है। ग़ौरतलब है कि थाना प्रभारी हरिश चंद्र टांडेकर के नेतृत्व में टीम तैयार किया गया जिसमें प्रकरण के फरार आरोपीयो की पतासाजी बाबत साइबर सेल के माध्यम से CDR एवं टावर लोकेशन के आधार पर बैंगलोर व हैदराबाद में होने का पता चला । प्रकरण में पीड़िता नाबालिग थी जिसे बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर आरोपी आरोपी संजय उर्फ नानू बंजारे पिता सोनु उर्फ भगत बंजारे उम्र 23 साल निवासी पोंडीकला पुणे बैगलोर हैदराबाद आदि स्थानों पर लूक छुप कर रहता था आरोपी के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा कर ले जाना एवं बलात्कार करना बताई थी ।उसी प्रकार चौकी जूनापारा थाना तखतपुर क्षेत्र की पीड़िता के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि आरापी मुकेश कुमार जायसवाल पिता परस राम जायसवाल उम्र 28 वर्ष जोगीपुर शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारिरीक संबंध बनाया था आरोपी ने करीब 01 साल तक रिलेशनशीप में रह रहा था पीड़िता के द्वारा शादी हेतु दबाव बनाने पर उसे छोड कर भाग गया था जिसकी पतासाजी बाबत साइबर सेल के माध्यम से CDR एवं टावर लोकेशन के आधार पर बैंगलोर में होने का पता चला था जिसके तारतम्य में तत्काल आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु उप निरीक्षक इन्द्रनाथ नायक, प्र.आर. 277 बलबीर सिंह, आर. 842 रामलाल सोनवानी, आर. 1374 गोपीचंद राजपूत को हैदराबाद व बैंगलोर रवाना किया गया था । जो उपरोक्त आरोपियों को बैगलोर व हैदराबाद से लाया गया है । उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक इन्द्रनाथ नायक, प्र.आर. 277 बलबीर सिंह, आर. 842 रामलाल सोनवानी, आर. 1374 गोपीचंद राजपूत, साइबर सेल के आर. 1008 मुकेश वर्मा, आर. 953 विकाश राम एवं अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

error: Content is protected !!
Letest
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा...