सीपत

सीपत अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी…हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की गई थी कोशिश, 2 आरोपी गिरफ्तार, घटना के पीछे यह थी वजह

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डंगनिया के कोसमवाडी अमरैया रोड किनारे खेत के मेढ पर एक पेड़ में रविवार की सुबह एक व्यक्ति की हत्या कर गले मे रस्सी से बंधी हुई लाश मिली थी, मामले में सूचना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा एवं सीएसपी निमितेश सिंह, एफएसएल एक्सपर्ट, डॉग स्कॉट की टीम एवं फिंगरप्रिंट की टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां पर इस विशेष टीम द्वारा घटना स्थल एवम् शव का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मृतक के संबंध में परिजनों ग्रामीणों पूछताछ कर, एवम् मुखबिरो के माध्यम से सूचना एकत्र किया गया , जांच में पता चला कि मृतक का जमीन संबंधी विवाद गांव के ही श्याम कश्यप एवं उसके परिवार से है। डॉग स्काट भी घटना स्थल पर निरीक्षण उपरांत संदेही के घर पहुंचा। सभी सूचनाओं के आधार पर सभी संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, थाने में लाकर कड़ी पूछताछ की गई , जो आरोपीगणों के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताए कि आरोपियो की छोटी बहन मृतक के साथ पत्नी के रूप में रहती थी ,

जिसका इन लोगों ने विरोध किया था , साथ ही मृतक के साथ इनका जमीन संबंधी विवाद था और लेनदेन भी था जिससे आक्रोशित होकर, मृतक को कल शाम को अकेले पाकर, उनके द्वारा डंडे से मारकर एवं रस्सी से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई, और अपने अपराध को छुपाने के लिए उनके द्वारा रस्सी से मृतक को खींचकर पेड़ में बांध दिया गया ताकि इसे आत्महत्या का रूप दे सकें।आरोपी के द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर श्यामलाल कश्यप पिता वेद प्रसाद कश्यप उम्र 29 साल और – घनश्याम कश्यप पिता वेद प्रसाद उम्र 31 साल, दोनो निवासी खैरा डगनिया थाना सीपत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीयो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डण्डा एवं रस्सी व घटना के समय प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 10 एआर 4562 को जब्त किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, उप निरी. अजहर एसीसीयू बिलासपुर सउनि शिव सिंह बक्साल, अभय सत्यार्थी, युगल किशोर शर्मा, प्र. आर. प्रफूल सिंह, आरक्षक- प्रदीप सोन, प्रकाश जगत, प्रमोद केंवट, एवं डॉग स्काट मनोज साहू की विशेष भुमिका रही ।पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा इस अंधेकत्ल पर त्वरित कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह की प्रशंसा की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...