तखतपुर

VIDEO :- जमीन कब्जे को लेकर कोटवार ने महिला सरपंच पर चढ़ाया ट्रेक्टर… जान से मारने की कोशिश, आरोपी कोटवार सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

टेकचंद कारड़ा

बिलासपुर – तखतपुर थाना इलाके में ग्राम बीजा के कोटवार ने जमीन कब्जे को लेकर हुए विवाद में पूर्व महिला सरपंच के उपर ट्रैक्टर चढ़ा कर जान लेने की कोशिश की साथ ही साथ जमकर मारपीट भी की है। महिला बालका कोल गांव की सरपंच रह चुकी है। घायल महिला को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कोटवार वीरेंद्र रजक गांव की आबादी जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था। मारपीट के बाद पुलिस ने कोटवार समेत 5 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ट्रैक्टर से कोटवार द्वारा महिला को कुचलने का प्रयास करते हुए साफ देखा जा सकता है, आक्रोशित लोगों ने घटना को लेकर तखतपुर थाने का घेराव भी कर दिया। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कोटवार वीरेंद्र रजक के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी हरीश तांडेकर ने ग्रामीणो को समझाईश दी और तत्काल एफआईआर दर्ज कराई है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने मचाया हंगामा…2 आरोपी गिरफ्तार

मामले में घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है, जिन्होंने हंगामा भी मचाया है, वही वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी कोटवार वीरेंद्र रजक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...