छत्तीसगढ़बिलासपुर

तीसरे दिन भी पॉलिथीन पर कार्यवाही, जुर्माना वसूला

प्रतिबंधित पॉलीथिन के ऐसे बड़े कारोबारियों पर जब्ती, जुर्माने के साथ वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी

सत्याग्रह डेस्क

निगम अमला और पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त टीम ने बुधवार को भी पालीथिन पर बड़ी कार्रवाई की। तीसरे दिन भी व्यापार विहार स्थित एक संस्थान से 50 किलो पॉलीथिन जब्त किया गया। इसी तरह एक अन्य संस्थान से 100 ग्राम पॉलीथिन जब्त किया गया। दोनों संस्थाओं से 2200 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर प्रतिबंधित पाॅलीथिन पर हर रोज कार्रवाई की जा रही है। निगम अमला और पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त टीम द्वारा तीन दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 298 किलो प्रतिबंधित पालीथिन जब्त किया गया। बुधवार को निगम की संयुक्त टीम द्वारा ने व्यापार विहार स्थित थोक दुकानों हरि ओम ट्रेडर्स राजकुमार मालधानी छापा मारा यहां से 50 किलो प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किया गया। इसी तरह अम्बे जी मोबाइल दर्शन लालवानी राजीव प्लाजा से 100 ग्राम प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किया गया।

दोनों संस्थान से क्रमशः 2 हजार और 200 रूपए जुर्माना किया गया। इसके बाद राजीव प्लाजा के साईं ग्राफिक्स वैभव ठाकरे से सैम्पल लेकर पर्यावरण विभाग को दिया गया । निगम कमिश्नर ने निगम अमले के कार्यों की प्रसंशा करते हुए इसी तरह हर रोज कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
‌कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद बड़े पैमाने पर पालीथिन का उपयोग हो रहा है।इसे रोकने के लिए अब थोक व्यापारियों को टारगेट किया जा रहा है, जिससे पालीथिन का उपयोग ही रोका जा सके। आने वाले दिनों में कार्यवाही और तेज की जाएगी। प्रतिबंधित पॉलीथिन के ऐसे बड़े कारोबारियों पर जब्ती, जुर्माने के साथ वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...