बिलासपुर

लोन निकलवाने का झांसा देकर ले लिए डॉक्यूमेंट..फिर उससे क्रेडिड कार्ड निकाल उड़ा दिए 7 लाख 65 हजार, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पर्सनल लोन दिलाने का झांसा देकर 7.65 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी को कोनी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ग्राम परसदा निवासी हरिराम मरकाम और तरूणा इंगोले को पर्सनल लोन दिलाने की बात कहते हुए आरोपी गीतांजली पार्क निवासी रवि कुमार नायर उर्फ जय और बिरकोना निवासी अल्केश सोनी उर्फ छोटू ने पर्सनल लोन दिलवाने के नाम से इससे पेन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाईल सीम, बैक पासबुक एवं पासपोर्ट फोटो ले लिया। और उनके नाम से क्रैडिट कार्ड निकलवाकर दोनो ही प्रार्थी के नए क्रैडिट कार्ड से 7 लाख 65 हज़ार रुपए स्वाइब कर पैसे को हजम कर लिया। जिसकी शिकायत कोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसको लेकर कोनी कोनी और ए.सी.सी.यू. स्टाफ के संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की खोज बीज शुरू की। इस दौरान उनके ठिकानों पर दबिश देकर दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने एक नग स्वीफ्ट डिजायर कार, बुलेट मोटर सायकल सहित चार नग मोबाईल जप्त किया है। वही दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टा रैकेट... मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे...