छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव 2024:- छत्तीसगढ़ के 11 सीटों पर क्या है नतीज़े…अब तक किस किस को मिली बढ़त और कौन है पीछे

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में हुए वोटिंग का रिजल्ट कुछ घंटो में पूरा हो जाएगा। लेकिन अब तक वोटो की गिनती के आंकड़े बीजेपी के पक्ष में जाते नजर आ रहे हैं। जिसमे 11 में से 10 सीटो पर बीजेपी पार्टी के प्रत्याशियों का दबदबा अब तक कायम है। वही केवल एक सीट पर कांग्रेस पार्टी बढ़त हासिल कर पाई है। आपको बता दे कि 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में चुनाव हुए है। जहा 19 अप्रैल को नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट, 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में मतदान हुआ है। वही तीसरे चरण में 7 मई सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 220 उम्मीदवार मैदान में थे। रायपुर में सबसे ज्यादा 38 उम्मीदवार, बिलासपुर में 37, कोरबा में 27, दुर्ग में 25, जांजगीर-चांपा में 18, महासमुंद में 17, राजनांदगांव में 15, रायगढ़ में 13, बस्तर में 11, सरगुजा में 10 और कांकेर में 9 उम्मीदवार मैदान में रहे है। जिनके किस्मत का पिटारा मंगलवार को ईवीएम से बाहर निकला हैं। जहा बस्तर से बीजेपी के महेश कश्यप को 53 हजार से ज्यादा वोटों की लीड पर है। वही बिलासपुर से बीजेपी के तोखन साहू को 133448 वोटों की बढ़त बनाए हुए है। जबकि दुर्ग से बीजेपी के विजय बघेल 381338 मतों से आगे है। जांजगीर चांपा से बीजेपी की कमलेश जांगड़े ने 62830 वोटों से बढ़त में है। कांकेर से बीजेपी के भोजराज नाग 6908 वोटों से आगे चल रहे है। कोरबा से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत 27365 वोटों से लीड बनाई हुई हैं। महासमुंद से बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी ने 1 लाख 36 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाई है। रायगढ़ से बीजेपी के राधेश्याम राठिया ने 2 लाख 40 हजार 180 वोटों से लीड हासिल की है। रायपुर से बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल ने 4 लाख 63 हजार 479 मतों से बढ़त बनाई है। राजनांदगांव से बीजेपी के संतोष पांडे को मिली 45हजार 394 वोटों की लीड पर है। सरगुजा से बीजेपी चिंतामणि महाराज को 64 हजार 822 वोटों से आगे है। फिलहाल वोटो की गिनती अभी तक जारी है। लेकिन अब तक मिले रुझना के अनुसार छत्तीसगढ़ में 10 सीट बीजेपी और एक सीट कोंग्रेस पार्टी के खाते में जाती दिख रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार