मल्हार

लोकसभा चुनाव:- मल्हार मंडल से भाजपा को मिली बेहतर लीड, मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहु ने नेतृत्व देने पर कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल और संगठन को दिया धन्यवाद

उदय सिंह

बिलासपुर – लोकसभा चुनाव मे बिलासपुर भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू की प्रचंड जीत से सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और बधाईयो का दौर चल रहा हैं,इसी कड़ी में मस्तुरी विधानसभा के मल्हार मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहु ने सभी कार्यकर्ताओं को फोन कर चुनाव मे अथक मेहनत और बेहतरीन परिणाम के लिए बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है। गौरतलब हैं कि लोकसभा चुनाव में मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता व भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों ने पुरी ताकत झोक दी थी जिसका नतीजा ये हुआ कि मल्हार मंडल मे ऐतिहासिक 23बूथों पर प्रचंड जीत हुयी है ऐसा पहली बार हुआ हैं कि इस मंडल में ऐसा परिणाम आया हैं सर्वविदित हैं कि इसी मंडल मे कांग्रेस विधायक का गृहग्राम हैं तथा मंडल में एससी समुदाय की बहुलता हैं क्षेत्रीय विधायक होने के कारण यहां हमेशा से भाजपा का प्रदर्शन कमजोर रहता हैं विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां संगठन को महत्व नही दिया गया था, जिसके कारण से ही मस्तूरी सीट से पार्टी को हाथ गंवाना पड़ा था, लेकिन लोकसभा चुनाव में कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल व बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहु व मल्हार मंडल संगठन पर विश्वास करते हूए लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी,विधानसभा चुनाव की रिजल्ट से सीख लेते हूए मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को लगातार बैठक कर रिचार्ज किया प्रत्येक सामाजिक संगठन,ब्यापारी संगठन,महिला संगठन,युवा संगठन तथा जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर मोदी को पुन:प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन मांगा, जिसका नतीजा बेहतरीन रहा नगर पंचायत मल्हार मे भी भाजपा का परिणाम ऐतिहासिक रहा यहां भाजपा 881 वोटो से जीत दर्ज की हैं। राजकुमार साहु ने इस जीत को मंडल के सभी कार्यकर्ताओं की जीत बताते हुए जिम्मेदारी देने के लिए कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल, भाजपा प्रत्याशी तोखन साहु तथा संगठन को धन्यवाद दिया हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी