छत्तीसगढ़बिलासपुर

संभागायुक्त ने की धान खरीदी की समीक्षा, धान में गड़बड़ी करने पर एफ.आई.आर.करने के दिए निर्देश

संभागायुक्त ने कहा कि गड़बड़ी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई करें साथ ही एफआईआर दर्ज करा सकते हैं

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान का शतप्रतिशत उठाव सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संभागायुक्त श्री टी.सी. महावर ने बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में खरीदी की गई धान के उठाव की समीक्षा की।
धान खरीदी उठाव में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं मुंगेली द्वारा अपने जिले में 6 सहकारी समितियों को निलंबित किया गया है। इसके साथ में 29 समिति प्रबंधकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इस पर संभागायुक्त ने कहा कि गड़बड़ी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई करें साथ ही एफआईआर दर्ज करा सकते हैं। सेवा सहकारी समिति चंद्रखुरी, धरदेई, चंदेली, नवागांव, सिंगारपुर एवं लौदा को निलंबित किया गया है। इसी तरह बरेला, तखतपुर, छटन के चार, पदमपुर, सूरेठा के दो, सरगांव के दो, कोदवा, भटलीकला के तीन, फंदवानी, डोगरिया, जेवरा, बंुदेली के दो सिलदहा, लौदा, तेलियापुरान, पथरिया, अखरार, निरजाम, चकभट्ठा एवं गुरूवाइनडबरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा जिलेवार धान उठाव के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त राजस्व श्रीमती फरिहाआलम सिद्धिकी, उपायुक्त विकास श्रीमती अर्चना मिश्रा, संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं, खाद्य नियंत्रक, जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम, जिला विपणन अधिकारी एवं जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी...