मल्हार

मल्हार: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,सिर धड से हुआ अलग…..एक युवक गंभीर, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

उदय सिंह

मल्हार – सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही पीछे बैठे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,वही मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर मेन रोड पर चक्काजाम कर दिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम नेवारी लक्ष्मण सागर मोड के पास सोमवार दोपहर 2 बजे के आसपास मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नारियरा से अपने मामा ससुर के दसगात्र कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम नेवारी आए युवक संजू धीरही पिता गुलाब चंद धीरही उम्र 26 वर्ष मल्हार तरफ अपनी बाइक क्र.CG 11 BG 4403 में एक अन्य साथी

राजा सुमन पिता मुरलीधर सुमन उम्र 27 वर्ष के साथ घूमने गए हुए थे जो घूमकर वापस ग्राम नेवारी जा रहे थे तभी जोंधरा पचपेड़ी की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने सामने से चपेट में ले लिया जिससे बाइक चला रहे युवक संजू की सिर कटकर मौके से करीब 20 फिट दूर जा गिरी जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वही पीछे बैठे राजा सुमन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है।आसपास के लोगो ने दुर्घटनाकारित वाहन को बड़े ट्रॉली की ट्रेलर वाहन बता रहे है जो दुर्घटना कर मस्तूरी की ओर भाग गया है।वही घटना की जानकारी लगते ही परिजन एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंच मौके पर चक्काजाम कर दिया है

आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार करने और उचित मुआवजा को लेकर बीच सड़क में चक्का जाम कर दिया है जिसमें सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई वही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी