कोटा

राहगीरों से लूटपाट और हत्या का प्रयास करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार… कोटा पुलिस की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना पुलिस ने दो मामलों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी वीरेंद्र कुमार साहू निवासी घुट्कु ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने साथी धनंजय के साथ मोटरसाइकिल में गनियारी से कृषि दवा खरीद कर घुट्कु जा रहा था। शाम करीबन 06.30 बजे गनियारी शराब दुकान के पास रुका था उसी समय कुनानु एवं सरातु वर्मा आये और हाथ मुक्का से मारपीट कर मोबाइल रेडमी एवं नगदी ₹1000 को लूट लिये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर कुनानु वर्मा पिता लेखराम वर्मा उम्र 25 साल वर्मा मोहल्ला गनियारी और सरातु वर्मा पिता बहोरन वर्मा उम्र 35 साल सचिन वर्मा से मोबाइल एवं नकदी रकम ₹500 जप्त किया गया है। इसी तरह ग्राम टांडा में कुर्मी समाज का बैठक रखा गया था, जिसमें ग्राम धवइहा बेलपान व अन्य आसपास के गांव वाले बैठक में आए थे।

बैठक समाप्ति के बाद धवईहा के हरिशंकर कश्यप व उसके साथी गाली बकते हुए जा रहे थे, गाली गलौज सुनकर दीपक कौशिक द्वारा गाली गलौज करने से मना करने पर आरोपियों द्वारा दीपक कौशिक का कॉलर पकड़कर झूमा झटकी करने लगे, झूमा झटकी को देखकर अमृत कुमार श्रीवास के द्वारा बीच -बचाओ करने पर आरोपियों द्वारा आवेश में आकर धारदार हथियार से हत्या करने की नियत से अमृत कुमार श्रीवास एवं अमित कुमार श्रीवास को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, अमृत कुमार श्रीवास एवं अमित कुमार श्रीवास के पसली, पीठ, हाथ एवं उंगली को गंभीर चोट लगा है। आरोपियों द्वारा अमृत कुमार श्रीवास की मोटरसाइकिल HF DELUXE CG 10 BG 8391 को पैरा डालकर आग जला दिए। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

दौरान विवेचना के आरोपी मनोज कुमार, हरिशंकर कश्यप को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर विधिवत‌् कार्यवाही किया गया। तथा मामले के मुख्य आरोपी संजय कुमार कौशिक पिता स्व.छतलाल कौशिक उम्र 38 साल साकिन टांडा थाना कोटा जिला बिलासपुर जो लंबे समय से फरार था जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम साहू, उप निरीक्षक हेतराम सिदार, आरक्षक शैलेंद्र दिनकर, भोप सिंह, असीम भारद्वाज, प्रदीप जायसवाल, धीरज जायसवाल का सराहनीय योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...