सीपत

सीपत: कैंची के हमले से घायल ग्रामीण की हुई मौत…120 रुपए के विवाद के बाद आरोपी ने किया था पेट मे वार

उदय सिंह

सीपत– थाना क्षेत्र के ग्राम धनिया में रविवार की रात आरोपी इंद्रपाल भारद्वाज पिता स्व. गंगाराम भारद्वाज और मृतक संतराम केंवट के बीच लकड़ी के बिक्री की रकम 120 रुपये के बंटवारे को लेकर आरोपी के घर मे दोनों के बीच विवाद हो गया था घर मे रखे कपड़ा काटने की कैंची से आरोपी इंद्रपाल भारद्वाज ने मृतक संतराम केंवट के पेट मे प्राणघात हमला कर दिया, प्रहार इतना भयानक था कि हमले में मृतक के पेट से अतड़ी बाहर आ गई। घायल युवक को परिवार वालो ने पुलिस वाहन 112 के माध्यम से बिलासपुर सिम्स में भर्ती करा दिया था जहां उसका इलाज चल रहा था।

इधर आरोपी घटना को अंजाम देकर रात में ही फरार हो गया था। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध धारा 307 भा.दं.वि. पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में लिया गया। और आरोपी की सरगर्मी से तलाश की गई। इस बीच सोमवार की देर रात पुलिस को आरोपी के बड़ी मां के घर ग्राम सलखन, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा में छिपे होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर आरोपी को ग्राम सलखन में गिरफ्तार किया कर लिया गया था।

वह अब घायल संतराम केंवट की सिम्स में इलाज के दौरान घटना के तीन दिन बाद बुधवार की सुबह मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले के विवेचक एएसआई शिव बक्साल, प्रधान आरक्षक प्रफुल सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल दाखिल किया जा चुका है, मर्ग डायरी आने के बाद हत्या की धारा जोड़ी जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्...