बिलासपुर

ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन के मामले में 3 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार….रेंज सायबर थाना और ए.सी.सी.यू. ने की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेंज सायबर थाना और एसीसीयू कि टीम ने राजस्थान से 3 ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कई फर्जी सिम और बैंक एकाउंट को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शंकर पाटले निवासी थाना-कोनी जिला बिलासपुर को दिनांक 08.04.2024 से 24.04.2024 तक अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर व डरा धमका कर झूठे केश में फंसाने की धमकी देकर सायबर ठग के द्वारा अलग-अलग तिथियों में कुल 10,94,500/- रुपये की ठगी कर धोखाधड़ी किया गया है। जिसकी शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी के साथ धोखाधडी करने वाले व्यक्तियों की जानकारी सायबर पोर्टल संदिग्ध बैंक खातों को चिन्हांकित कर एकाउंट स्टेटमेंट, ऑनलाईन ट्रांजेक्शन व टेक इंट के माध्यम से प्राप्त किया गया। आरोपी राजस्थान के थाना कामां अंतर्गत ग्राम हजारीबास व दोलाबास के निवासी होने की जानकारी प्राप्त हुई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम निरीक्षक राजेश मिश्रा के साथ राजस्थान रवाना की गई टीम द्वारा 01 सप्ताह तक राजस्थान में रहकर आरोपियों का पता ठिकाना ज्ञात कर विवेचना प्रारम्भ की गई जहाँ आरोपी तारिफ पिता दीन मोहम्मद उर्फ दीनू, मो. शमीम पिता अब्दुल रशीद , अमजद खान पिता शरीफ खान निवासी दोलाबास, थाना कामां जिला डीग (राजस्थान) तीनों का ऑनलाईन ठगी का काम करने में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो बिलासपुर रेंज थाने में पंजीब़द्ध अपराध के प्रार्थी को अपने झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करने का जुर्म करना स्वीकार किये। आरोपियों से ठगी में उपयोग आने वाले फर्जी सिम कार्ड व फर्जी बैंक खाते जप्त किये गये। गिरफ्तार आरोपियो से घटना में प्रयुक्त 04 नग एण्ड्रायड फोन, सिम कार्ड जब्त किया गया है, वही गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...