रायगढ़

गैंगवार करने की फिराक में हथियार लहरा रहे 8 आरोपी गिरफ्तार… वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नटवर स्कूल के पास आधा दर्जन लड़कों के द्वारा सड़क किनारे तलवार और हॉकी स्टिक लिए हुए बलवा के वायरल वीडियो पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। जहाँ पुलिस में घटना में शामिल रहे आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार लोगों के ऊपर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 06 आरोपियों के विरुद्ध शहर के थानों में कई संगीन अपराध दर्ज हैं। मामले में कोतवाली पुलिस ने बताया कि 15 जून के शाम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को नटवर स्कूल के सामने कुछ लड़कों द्वारा हाथ में तलवार, हॉकी स्टीक लेकर आपस में बहसबाजी, झगड़ा मारपीट करने की सूचना मिली। थाना प्रभारी, पेट्रोलिंग स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। जहां इकट्ठे हुए लड़के मौके से भाग गए थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर कोतवाली पुलिस द्वारा वीडियो को संज्ञान में लेकर वायरल वीडियो में हथियार लहराने वाले व्यक्ति रेलवे कालोनी निवासी चाहत शुक्ला ,ईलामाल निवासी राजू श्रीवास , रायगढ निवासी अभिषेक ठाकुर , सोनू ठाकुर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

जिसपर पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों ने बताया 14 जून को आदित्य श्रीवास उर्फ राजू और अभिषेक ठाकुर जेल में निरूद्ध उनके साथी बजरंग यादव से मिलने गये थे। जहां किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा विवाद हुआ। जिस पर राजू श्रीवास ने अपने साथी चाहत शुक्ला और साथियों के साथ अभिषेक ठाकुर को मारपीट का प्लान बनाया और 15 जून को हथियार लेकर नटवर स्कूल के पास मारपीट के इरादे से पहुंचे थे। उक्त प्रकरण में आरोपियों बलवा की धारा 147, 148, 149 आईपीसी विस्तारित कर आरोपियों को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।सीएसपी आकाश शुक्ला एवं डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, गौतम सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, श्रीराम साहू, हेमंत पात्रे, जगदीश नायक, राजेश पटेल, बृजलाल गुर्जर(साइबर सेल) आरक्षक जगमोहन ओग्रे, मनोज पटनायक, संदीप मिश्रा एवं साइबर सेल के धनंजय कश्यप, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर, विक्रम सिंह, रविन्द्र गुप्ता और महिला आरक्षक मेनका चौहान की अहम भूमिका रही है।

इन आरोपियों के खिलाफ हुई कार्यवाही

उक्त घटना में शामिल
(1) आदित्य शुक्ला उर्फ चाहत उम्र 24 साल निवासी रेलवे मोटर स्टैंड के पीछे रेलवे कॉलोनी,
(2) आदित्य श्रीवास उर्फ राजू श्रीवास, उम्र 23 साल, निवासी कलमीडिपा ईला मॉल के पीछे
(3) अभिषेक ठाकुर, उम्र 23 साल निवासी सोनिया नगर कोतरारोड
(4) दीपक ठाकुर उर्फ सोनू ठाकुर उम्र 26 साल निवासी सोनिया नगर कोतरारोड
(5) विक्की दास महंत उम्र 23 साल सोनिया नगर कोतरारोड
(6) भौमिक चौहान, उम्र 21 साल निवासी विकास नगर गली नंबर 03 अंबेडकर आवास
(7) निखिल ठाकुर, उम्र 19 साल निवासी कोतरारोड रेलवे बंगला पर स्वामी विवेकानंद स्कूल के सामने (8) करन चौहान, उम्र 18 साल निवासी कोतरारोड़ विकास नगर गली नंबर 03 सामने को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ़्तार किया है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,