रतनपुर

खेलगाँव नवागॉंव में निदान संस्था प्रमुख डॉ. सुषमा सिंह द्वारा खिलाड़ियों को किया गया ड्रेस वितरण

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – रतनपुर से 8 किलोमीटर दूर खेलगाँव नवागाँव मे निदान संस्था अध्यक्ष डॉ. सुषमा सिंह द्वारा ड्रेस अनावरण कर वितरण किया गया इस संबंध में जानकारी देते हुए खेल अधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया कि खेलगाँव नवागाँव के बालक व बालिका खिलाड़ियों का खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने व मनोबल बढ़ाने के लिए खेलगाँव पानी टंकी खेल मैदान में खिलाड़ियों के लिए ड्रेस अनावरण कर सभी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर गॉंव का नाम रोशन करने वाले बालक व बालिका खिलाड़ियों को ड्रेस वितरण किया

साथ ही डॉ. सुषमा सिंह (निदान संस्था प्रमुख बिलासपुर) के द्वारा बालिका खिलाड़ियों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए खेल कूद में आने वाली समस्या से अवगत कराया व बालिका खिलाड़ियों को माहवारी से बचाव के लिए सेनेटरी पेड का भी वितरण किया गया और अपनी एन जी ओ के माध्यम से खेल मैदान के संरक्षण के लिए चारो तरफ बाउंड्री फेंसिंग व गेट बनाने का आश्वासन दिया इस कार्यक्रम के दौरान दरश सिंह श्याम सरपंच ग्राम पंचायत खेलगाँव नवागाँव ,

डॉ. संतोष साहू महामंत्री कांग्रेस कमेटी रतनपुर, गीता साहू पंच, रमाकांत मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत पोंडी, प्रभु नाथ साव, डॉ. सूर्यप्रकाश जायसवाल, गोपाल सिंह श्याम शिक्षक, विक्की जायसवाल गोविन्दा जायसवाल (छ. ग.पुलिस), संजय मरावी , अजय श्याम, अजित श्याम, दीपक साहू, दिनेश साहू, कमल , समीर , गोपी कैवर्त, सुनील श्रीवास, साहिल जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...