रायगढ़

पलक झपकते ही मेन रोड से ट्रेलर की चोरी…पुलिस से बचने आरोपी ने जंगल मे छिपाया था ट्रेलर को, हुआ गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर वाहन को चोरी करने वाले आरोपी को पूंजीपथरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी हुए ट्रेलर को बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार 17 जून को ट्रेलर वाहन सीजी 13 ए.एस. 9155 के ड्राइवर अनुज कुमार यादव ने पूंजीपथरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जहां उसने बताया कि 17 जून को दोपहर डोंगामहुआ पावर प्लांट में कोयला खाली कर सुबह करीब 8:00 बजे ट्रेलर को सर्विसिंग कराने ओम मोटर गेरवानी लेकर आ रहा था। दोपहर करीब 12:00 बजे सिंघल गेट तराईमाल के पास ट्रेलर को सड़क किनारे खड़ी कर वाहन की चाबी गाड़ी में ही छोड़कर दिशा मैदान के लिए गया था । 20-25 मिनट बाद आकर देखा तो ट्रेलर नहीं थी कोई अज्ञात चोर वाहन चोरी कर ले गया था । ट्रेलर वाहन के डिक्की में रखे ड्राइवर का आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और नगदी रकम 13,000 रुपए भी अज्ञात चोर ट्रेलर वाहन समेत चोरी कर ले गया था। इधर मामले में पूंजीपथरा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक कर चंद घंटों में बेलझरिया निवासी कुलदीप सिंह तक पहुंच गई। जिसे घटना से पहले ट्रेलर के पास देखा गया था। जिसे चोरी कर आरोपी ने सराईपाली जंगल में छिपा कर रखा था। जिसे जब्त कर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2650 रुपए नगदी बरामद कर लिया है। पुलिस के जांच में पता चला की आरोपी बीते कुछ दिनों से प्लांट ड्रायवरी का काम करता था, कुछ दिनों से खाली था। जिसके कारण उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बहरहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर वाहन चोरी की त्वरित कार्यवाही में निरी ओक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, विजय एक्का, प्रधान आरक्षक राधेश्याम कमल, आरक्षक बालचंद राव, निर्दोश लकडा, सिकंदर तिर्की की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...