बिलासपुर

जिले में चाकूबाजी की घटनाएं हो रही आम…फिर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, तारबाहर थाना क्षेत्र में हुई वारदात

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – आपसी रंजिश मिटाने गुरुवार सुबह युवक के ऊपर चाकूबाजी करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा हैं कि पिछले वर्ष मोहर्रम मे शेर बनने की बात पर प्रार्थी और आरोपी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है। यह पूरा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का हैं। जहा रहने वाला रोनाल्ड थामस गुरुवार सुबह अपने दोस्त गौरव तथा नितिश के साथ स्कुटी मे रेल्वे स्टेशन नास्ता करने गए हुए थे। जहा सुबह करीब 5 बजे विकास वैष्णव ने प्रार्थी को फोन कर गाली गलौच कर उसे उर्दू ग्राउण्ड बुलाया तो प्रार्थी अपने दोस्त गौरव और नितिश के साथ उर्दू ग्राउण्ड पहुंचा जहां आरोपी विकास वैष्णव मौजूद नहीं था। जिसके बाद प्रार्थी के दोस्त उसे छोड़ चले गए। तभी खुदीराम बोस चौक तरफ से विकास आया और प्रार्थी के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए उसपर चाकू से हमला कर दिया।जिससे प्रार्थी के दाहिने तरफ पेट मे चोट लगा। जिसके बाद प्रार्थी के परिजनों ने घटना की शिकायत तारबाहर थाने में दर्ज कराई। वही प्रार्थी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसका उपचार जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
पांच साल के मासूम की हत्या.. खेत के गड्ढे में बोरी-कंबल में लिपटा मिला शव, रिश्तेदार संदेही हिरासत म... सकरी से स्कूल जाने निकले शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी ने अपहरण की जताई आशंका, जूना बिलासपुर के सत्संग भवन में तीन दशक से गूंज रहे रामायण पाठ और भजन, शिवप्रताप साव की पहल से आज भी... एनटीपीसी सीपत ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस, 2300 पौधे रोपे; 10 बालिकाओं को साइकिल और 4 दिव्... VIDEO:- दीपावली के बीच करबला के आहूजा टीवी सेंटर में भीषण आग… गोदाम से उठे धुएं के गुबार से मचा हड़क... मस्तूरी:- मशीन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल..अमन फ्लाई ऐश ब्रिक्स कंपनी पर केस दर्ज, सुरक... बिलासपुर में SATVA की धमाकेदार एंट्री, विदेशी चॉकलेट से लेकर प्रीमियम खजूर तक की शानदार रेंज रतनपुर: बैंड दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक..नगरपालिका की दमकल खराब, बिलासपुर से बुलानी ... घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में...