मस्तूरी

मस्तूरी :- बदला लेने महिला और बच्चे पर फरसे से जानलेवा हमला….धारदार हथियार के वार से 6 माह का मासूम हुआ लहूलुहान, गंभीर हालत में सिम्स रिफर,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक आरोपी ने पुरानी रंजिश को लेकर महिला सहित बच्चो के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया है, इस वार से महिला तो बच गई लेकिन बगल में सो रहा 6 माह का मासूम धारदार फरसे की चपेट में आ गया और उसके सिर में गंभीर चोट लगी है, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है, आनन फानन में घायल बच्चे को बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा में सोमवार शाम 5 बजे के आसपास गांव का ही रहने वाला आरोपी अमन रात्रे पुरानी रंजिश को लेकर गांव में ही रहने वाले सुरेश राठौर के घर घुस गया और घर मे मौजूद उसकी बहन राजरानी राठौर और बच्चों पर धारदार हथियार फरसे से हमला कर दिया, इस दौरान राजरानी अपने 2 बच्चों को लेकर बचने बाहर भागी,

लेकिन वहाँ सो रहा राजेश राठौर का 6 माह का मासूम बेटा ओम राठौर फरसे की चपेट में आ गया, फरसा जिसके सिर में जा लगा हमला होते देख दूसरी बहन घर से लहूलुहान बच्चे को लेकर भागी तब तक आरोपी ने सभी को जान से मारने कई बार वार कर दिया था। घर से भागकर सभी बाहर निकले और आसपास के लोगो को इसकी सूचना दी जिसके बाद परिजनों एवं आसपास के लोगो ने गंभीर रूप से घायल मासूम को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां मासूम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर स्थित सिम्स रिफर कर दिया गया है जहां बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच कार्रवाई में जुट गई है।

पुरानी रंजिश में आरोपी ने किया हमला

घटना के बाद देर शाम तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अमन रात्रे ने पुरानी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया है, पूर्व में सुरेश राठौर सहित अन्य पर आरोपी अमन रात्रे के परिवार की महिला पर टोनही होने का आरोप लगाकर जला देने का आरोप है, जिसमें ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी, उक्त मामले में अन्य सहित राजेश राठौर अभी जेल में है वही अब उसी का बदला लेने आरोपी अमन रात्रे ने राजेश राठौर के घर घुसकर उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया है। जिसमें सुरेश राठौर के 6 माह के मासूम की जान पर बन आई है। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के साथ अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

शाम ही लौटा है पूरा परिवार…और हो गई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार सुरेश राठौर की पत्नी, बहन और बच्चे आज ही कोरबा से वापस गांव लौटे थे, जिसकी जानकारी जब आरोपी को लगी तो वह तत्काल बदले की नियत से उनके घर पहुँच गया और इस घटना को अंजाम दे दिया। वारदात के बाद सभी परिजन दहशत में है।

error: Content is protected !!
Letest
जिला साहू संघ बिलासपुर को मिला नया नेतृत्व, राम लाल साहू बने जिलाध्यक्ष; संगठन मजबूती और सामाजिक एकत... गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने एजुकेशन हब का विशेष आयोजन, प्रतिभाशाली बच... रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों...