बिलासपुर

बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात….आवास के लिए भू आवंटन की उठाई मांग मिला सकारात्मक आश्वासन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने रविवार की रात सीएम हाउस रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ जाकर उन्होंने बिलासपुर के पत्रकारों की समस्या उनके समक्ष रखी।अध्यक्ष इरशाद अली ने मुख्यमंत्री को बताया कि सदस्य पत्रकार पिछले कई वर्षों से विभिन्न अखबार और चैनल में ईमानदारी से पत्रकारिता करते हुए अपना और अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं। कम तनख्वाह और दिनरात मेहनत करते हुए कई सदस्य अपना पूरा जीवन पत्रकारिता में झोंक चुके हैं। इसके बावजूद कोई किराए के मकान में रह रहा है तो कोई पिता या भाई के परिवार के साथ एक ही मकान में रहने को मजबूर हैं। आर्थिक संकट के बीच जीवन गुजार रहे कई पत्रकारों के पास अपना कोई आशियाना नही है। कुछ पत्रकार पूर्व में शासन द्वारा आवंटित भूमि प्राप्त कर चुके हैं कुछ और नए पुराने पत्रकार इसकी आस में बैठे हुए हैं। इसलिए बाकी पत्रकारों के लिए भी बिरकोना और खमतराई में उपलब्ध शासकीय भूमि से लगभग 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है।

श्री अली ने मुख्यमंत्री को बताया कि फिलहाल 5 एकड़ शासकीय भूमि के आवंटन की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पूर्व आवंटित जमीन से लगी हुई रिक्त भूमि सुरक्षित है जिसका तत्काल आवंटन किया जा सकता है। इसके अलावा 5 एकड़ और आवश्यकता होगी जिसके बाद प्रेस क्लब के तमाम सदस्यों की यह समस्या खत्म हो जाएगी। इस पर मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के सभी पदाधिकारी और पत्रकारों को सकारात्मक सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने उपलब्ध जमीन की पूर्ण हो चुकी प्रक्रिया की जरूरी जानकारी ली और कहा कि जल्द ही इस मामले में आवश्यक कदम उठाया जाएगा। इस मौके पर बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली,उपाध्यक्ष संजीव पांडेय,सचिव दिलीप यादव,सहसचिव दिलीप जगवानी,कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक,कार्यकारिणी सदस्य गोपीनाथ डे, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश शर्मा,अखिल वर्मा,महेश तिवारी,लोकेश वाघमारे,जितेंद्र थवाईत, जेपी अग्रवाल,विनोद सिंह ठाकुर,गुड्डा सदाफले, श्याम पाठक,पंकज गुप्ते,दिलीप अग्रवाल मौजूद रहे।

मीसा बंदी परिवार ने जताया सीएम का आभार

बिलासपुर से गए बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों में शामिल पत्रकार एवं मीसाबंदी परिवार के सदस्य लोकेश वाघमारे ने मीसाबंदियों को जारी की जा रही राशि को लेकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर आभार जताया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकेश वाघमारे से मिल रही राशि के बारे में और जानकारी ली। उन्होंने पूछा की सबको पैसे मिल रहे हैं या नहीं इस पर श्री वाघमारे ने जानकारी दी कि सभी को राशि मिल रही है और वर्तमान में किस्त की बकाया राशि भी जारी हो चुकी है जो जल्द ही सभी संबंधित परिवारों को मिल जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
जूना बिलासपुर के सत्संग भवन में तीन दशक से गूंज रहे रामायण पाठ और भजन, शिवप्रताप साव की पहल से आज भी... एनटीपीसी सीपत ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस, 2300 पौधे रोपे; 10 बालिकाओं को साइकिल और 4 दिव्... VIDEO:- दीपावली के बीच करबला के आहूजा टीवी सेंटर में भीषण आग… गोदाम से उठे धुएं के गुबार से मचा हड़क... मस्तूरी:- मशीन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल..अमन फ्लाई ऐश ब्रिक्स कंपनी पर केस दर्ज, सुरक... बिलासपुर में SATVA की धमाकेदार एंट्री, विदेशी चॉकलेट से लेकर प्रीमियम खजूर तक की शानदार रेंज रतनपुर: बैंड दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक..नगरपालिका की दमकल खराब, बिलासपुर से बुलानी ... घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में... बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा...