मस्तूरी

गतौरा में सरपंच प्रतिनिधि को दी जान से मारने की धमकी….चार आरोपियों पर मस्तूरी थाना में मामला दर्ज

उदय सिंह

मस्तूरी – ग्राम गतौरा स्थित अटल बाजार के पास मंगलवार को दोपहर एक बड़ी घटना सामने आई, जहां ग्राम पंचायत गतौरा के भूतपूर्व सरपंच एवं वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि नरेन्द्र कुमार वस्त्रकार को कुछ लोगों द्वारा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नरेन्द्र कुमार गांव के स्वीकृत मंगल भवन के समतलीकरण कार्य की निगरानी कर रहे थे। तभी करीब 1 बजे राकेश यादव उर्फ भोलू अपने साथियों मुकेश यादव, रामफल यादव उर्फ बल्लू और उमेश राठौर के साथ मौके पर पहुंचा। राकेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि नरेन्द्र ने उसके भाई रितेश यादव को थाना में पकड़वाया है। इसी बात को लेकर चारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी।प्रार्थी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने दिनभर इलाके में अश्लील गालियां दीं जिससे वह मानसिक रूप से आहत हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मस्तूरी पुलिस ने राकेश यादव उर्फ भोलू, मुकेश यादव, रामफल यादव उर्फ बल्लू और उमेश राठौर के खिलाफ धारा 296-BNS, 3(5)-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...